Champions Trophy: रावलपिंडी से अच्छी खबर नहीं है। बारिश के चलते दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया है। इस मैच के रद्द होने के चलते ग्रुप बी से सेमीफाइनल की दौड़ रोचक हो गई है। कल इसी ग्रुप से इंग्लैंड और अफगानिस्तान का मुकाबला खेला जाना है जो इस ग्रुप की स्थिति का फैसला करेगा।

Advertisement

ग्रुप बी की अंक तालिका में दक्षिण अफ्रीका अभी भी शीर्ष पर बरकरार है। हालांकि ग्रुप बी अब पूरी तरह से खुल गया है और कोई भी टीम इस समय सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर नहीं हुई है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने मैच रद्द होने के बाद कहा : ''हमें नहीं लगा था कि मैच रद्द हो जाएगा। अब समीकरण स्पष्ट है। अगर हम अंतिम मैच अफगानिस्तान के खिलाफ जीत गए तो सीधा सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे। अफगानिस्तान एक खतरनाक टीम है वो किसी भी टीम को हराने का माद्दा रखती है।''

ग्रुप बी की अंक तालिका में दक्षिण अफ्रीका अभी भी शीर्ष पर बरकरार है। हालांकि ग्रुप बी अब पूरी तरह से खुल गया है और कोई भी टीम इस समय सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर नहीं हुई है।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार