सिनसिनाटी ओपन में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। पुर्तगाल के क्वालीफायर जैमे फारिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेन शेल्टन को शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही फारिया ने शेल्टन की लगातार मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट में आगे बढ़ने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

Advertisement

फारिया ने एकतरफा मुकाबले में शेल्टन को 6-4, 6-4 से हराया। फारिया ने शेल्टन की धीमी शुरुआत का फायदा उठाया। शेल्टन पिछले हफ्ते मॉन्ट्रियल में मास्टर्स 1000 इवेंट जीतने के बाद अपना पहला मैच खेल रहे थे। यह जीत फारिया के करियर की टॉप 10 खिलाड़ी के खिलाफ पहली जीत है और इसने शेल्टन के लगातार छह मैचों की जीत का सिलसिला भी तोड़ दिया है।

सिनसिनाटी ओपन में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। पुर्तगाल के क्वालीफायर जैमे फारिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेन शेल्टन को शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही फारिया ने शेल्टन की लगातार मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट में आगे बढ़ने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले, छठी वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज ने अपने शुरुआती दौर के मैच में अपने ही देश के खिलाड़ी एलेक्स मिशेलसेन को 6-3, 6-4 से हराया। तीसरे दौर में फ्रिट्ज का सामना डैनियल मेरिडा एगुइलर से होगा, जिन्होंने जिजू बर्ग्‍स को 6-3, 6-2 से हराया था। विश्व के नंबर 12वें खिलाड़ी लर्नर टियन ने भी सिनसिनाटी में जीत के साथ शुरुआत की। एटीपी की रिपोर्ट के अनुसार, टियन ने सेबेस्टियन बाएज के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में 6-3, 7-6(4) से जीत हासिल की। ​​अब तीसरे दौर में उनका मुकाबला फ्रांसिस टियाफो से होगा, जिन्होंने रविवार को दिन के आखिरी मैच में लोरेंजो सोनेगो को 6-3, 6-4 से हराया था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार