अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो का यूएस ओपन जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया। टियाफो शानदार प्रदर्शन करते हुए यूएस ओपन 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचे थे, लेकिन उन्हें सेमीफाइनल में हमवतन बेन शेल्टन से हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। टियाफो का यूएस ओपन जीतने का इंतजार लंबा हो गया है, लेकिन उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी है।

Advertisement

शेल्टन से मिली हार के बाद टियाफो ने कहा, "उम्मीद है कि वह एक दिन यूएस ओपन का खिताब जीतेंगे। मैं बस इसे जीतना चाहता हूं। यह कुछ ऐसा है जो उस बच्चे की तरह मेरी आंखों में आंसू ला देता है।"

फैंस से मिले समर्थन का जिक्र करते हुए टियाफो ने कहा, "यहां मुझे जो प्यार मिलता है वह कमाल का है। मैं जो भी मैच खेलता हूं, हर कोई, सारा स्टाफ, सुरक्षाकर्मी हर कोई सच में मुझे जीतते हुए देखना चाहता है। दोस्त, परिवार, मेरी टीम, यह बहुत अच्छी ऊर्जा है।"

उन्होंने कहा, "वे हर साल मुझे देखने के लिए बहुत उत्साहित रहते हैं। मुझे अच्छा लग रहा है। मुझे यहां न्यूयॉर्क में रहकर बहुत अच्छा लग रहा है। उम्मीद है कि एक दिन हम यह कर लेंगे।"

टियाफो पिछले सात सीजन में से छह में फ्लशिंग मीडोज में कम से कम चौथे राउंड तक जगह बनाई है। वह 2024 में सेमीफाइनल में साथी अमेरिकी टेलर फ्रिट्ज से और 2022 के सेमीफाइनल में स्पेन के कार्लोस अल्काराज से हार गए थे।

उन्होंने कहा, "वे हर साल मुझे देखने के लिए बहुत उत्साहित रहते हैं। मुझे अच्छा लग रहा है। मुझे यहां न्यूयॉर्क में रहकर बहुत अच्छा लग रहा है। उम्मीद है कि एक दिन हम यह कर लेंगे।"

Also Read: LIVE Cricket Score

यूएस ओपन 2026 का फाइनल बेन शेल्टन और अलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच होने वाला है। ज्वेरेव ने करेन खाचानोव को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। रविवार को होने वाले इस मुकाबले के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार