बॉक्सिंग के खेल को पहले पुरुषों का गेम कहा जाता था। हालांकि, इस मानसिकता को भारत की दिग्गज महिला मुक्केबाज मैरी कॉम ने बदला। छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम ने अपनी करियर में हर वो बड़ी उपलब्धि हासिल की, जिसका एक खिलाड़ी सपना देखता है। मैरी कॉम ने साल 2012 के ओलंपिक में कांस्य पदक जीता। वहीं, एशियाई खेलों और कॉमनवेल्थ गेम्स में मैरी कॉम ने स्वर्ण पदक को अपने नाम किया।

Advertisement

मैरी कॉम का जन्म 24 नवंबर 1982 को मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के कांगथेई गांव में हुआ था। मैरी कॉम के पिता किसान थे, ऐसे में बचपन काफी गरीबी में बीता। मैरी कॉम खेतों में माता-पिता के साथ काम करतीं और इसके साथ ही अपने भाई-बहनों की जिम्मेदारी भी संभाला करती थीं। बॉक्सिंग की दुनिया में छा जाने की प्रेरणा मैरी कॉम को साल 1998 में डिंग्को सिंग से मिली। डिंग्को ने 1998 में खेले गए एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था।

Advertisement

बस यहीं से मैरी कॉम ने तय कर लिया कि वह अपने पंचों से दुनियाभर की मुक्केबाजों को चारों खाने चित करेंगी। हालांकि, राह आसान नहीं थी, क्योंकि न तो अच्छी डाइट के पैसे थे और न ही परिवार का साथ। मैरी कॉम के पिता नहीं चाहते थे कि वह कभी बॉक्सिंग की रिंग में उतरे। मगर मैरी कॉम के सिर पर रिंग में छा जाने का जुनून सवार था।

मैरी कॉम का जन्म 24 नवंबर 1982 को मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के कांगथेई गांव में हुआ था। मैरी कॉम के पिता किसान थे, ऐसे में बचपन काफी गरीबी में बीता। मैरी कॉम खेतों में माता-पिता के साथ काम करतीं और इसके साथ ही अपने भाई-बहनों की जिम्मेदारी भी संभाला करती थीं। बॉक्सिंग की दुनिया में छा जाने की प्रेरणा मैरी कॉम को साल 1998 में डिंग्को सिंग से मिली। डिंग्को ने 1998 में खेले गए एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैरी कॉम ने रिकॉर्ड छह बार महिला विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। वह ऐसा करने वाली एकमात्र मुक्केबाज हैं। 2014 में हुए एशियाई खेलों और 2018 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में मैरी कॉम ने गोल्ड मेडल जीता। मैरी कॉम को 2006 में पद्मश्री और 2009 में राजीव गांधी खेल रत्न से भी नवाजा गया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार