एशियन स्क्वैश फेडरेशन (एएसएफ) ने भारत के अभय सिंह को 'मेंस प्लेयर ऑफ द ईयर 2025' के सम्मान से नवाजा है। दूसरी ओर, टीनएज खिलाड़ी अनाहत सिंह ने लड़कियों की जूनियर कैटेगरी में सबसे बड़ा सम्मान हासिल किया है।

Advertisement

एएसएफ की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, भारतीय पुरुष टीम को 'टीम ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड मिला है। भारतीय टीम ने यह सम्मान मिस्र में आयोजित 'वर्ल्ड जूनियर टीम चैंपियनशिप 2025' में कांस्य पदक जीतने के बाद हासिल किया है।

वर्ल्ड रैंकिंग में 25वें स्थान पर मौजूद अभय सिंह ने अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने एशियन गेम्स में कई पदक जीते हैं और एशियन स्क्वैश चैंपियनशिप में भी खिताब अपने नाम किए हैं। वह उस भारतीय टीम का भी हिस्सा थे, जिसने पिछले साल देश के लिए पहला 'वर्ल्ड कप मिक्स्ड टीम' खिताब जीता था।

वर्ल्ड रैंकिंग में 20वें स्थान पर मौजूद अनाहत ने भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने एशियन गेम्स और एशियन चैंपियनशिप, दोनों में पदक जीते हैं। साल 2025 में, उन्होंने काहिरा में आयोजित 'वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप' में कांस्य पदक जीतने के साथ 'मिक्स्ड टीम वर्ल्ड कप' में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

वर्ल्ड रैंकिंग में 25वें स्थान पर मौजूद अभय सिंह ने अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने एशियन गेम्स में कई पदक जीते हैं और एशियन स्क्वैश चैंपियनशिप में भी खिताब अपने नाम किए हैं। वह उस भारतीय टीम का भी हिस्सा थे, जिसने पिछले साल देश के लिए पहला 'वर्ल्ड कप मिक्स्ड टीम' खिताब जीता था।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसी महीने की शुरुआत में, अभय और अनाहत ने 'इंडियन ओपन 2026' में क्रमशः पुरुषों और महिलाओं के खिताब जीते थे। पुरुषों के फाइनल मुकाबले में दो भारतीय खिलाड़ी आमने-सामने थे। इस मैच में दूसरी वरीयता प्राप्त अभय ने चौथी वरीयता प्राप्त अपने हमवतन खिलाड़ी वीर चोत्रानी को 3-0 (11-9, 11-8, 11-4) से हराया। वहीं, महिलाओं के फाइनल में युवा खिलाड़ी अनाहत ने मिस्र की हाना मोअताज को 3-1 (11-5, 11-6, 9-11, 11-6) से करारी शिकस्त दी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार