भारत के उभरते हुए कार्टिंग टैलेंट, कियान शाह ने आईएएमई एशिया सीरीज और आईएएमई थाईलैंड सीरीज के दूसरे राउंड में दो पोडियम फिनिश के साथ अपना सीनियर इंटरनेशनल डेब्यू किया।

Advertisement

मुंबई के 15 वर्षीय रेसर के लिए यह वीकेंड एक मुश्किल दौर के बाद आया था। दिसंबर के आखिर में स्नोबोर्डिंग के दौरान हादसे में उनका हाथ टूट गया था, जिसके चलते करीब दो महीनों तक खेल से दूर रहना पड़ा। सीमित तैयारी के बावजूद, कियान ने जूनियर कैटेगरी से आगे बढ़कर सीनियर कैटेगरी के बेहद कड़े मुकाबले में आत्मविश्वास के साथ कदम रखा, जिसमें एक वर्ल्ड चैंपियन और कई एशियाई और यूरोपीय चैंपियन भी शामिल थे।

Advertisement

कियान ने हीट्स में जबरदस्त रफ्तार दिखाई, लेकिन फाइनल के लिए ग्रिड पर उन्हें 14वां स्थान मिला। उन्होंने पूरे दृढ़ संकल्प के साथ रेस लगाई। धीरे-धीरे अपनी स्थिति में सुधार किया और पांचवें स्थान पर फिनिश किया। हांगकांग के मौजूदा एशियाई चैंपियन यू का पो से सिर्फ 1.6 सेकंड पीछे। इस नतीजे के साथ उन्हें पोडियम पर जगह मिली, क्योंकि इस प्रतियोगिता में शीर्ष पांच खिलाड़ियों को विजेता घोषित किया जाता है।

चूंकि, आईएएमई एशिया सीरीज का यह राउंड थाईलैंड सीरीज के लिए भी गिना जाता था, इसलिए कियान को तीसरा स्थान मिला और उन्होंने 'सेकंड रनर-अप' की ट्रॉफी अपने नाम की। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि दो प्रतियोगी थाईलैंड की रैंकिंग के लिए पंजीकृत नहीं थे। वह सिंगापुर के नेशनल चैंपियन डिलन टैन और आठ बार के थाई चैंपियन टोबी गेल के बाद तीसरे स्थान पर रहे।

चोट की वजह से शुरुआती राउंड में हिस्सा न ले पाने के बाद, कियान ने 'बीरा इंटरनेशनल कार्टिंग सर्किट' में 39 ड्राइवरों के बीच छाप छोड़ी और अपने ग्रुप में 7वें स्थान पर क्वालीफाई किया। हीट्स के लिए ड्राइवरों के इस बड़े समूह को चार ग्रुपों में बांटा गया था।

चूंकि, आईएएमई एशिया सीरीज का यह राउंड थाईलैंड सीरीज के लिए भी गिना जाता था, इसलिए कियान को तीसरा स्थान मिला और उन्होंने 'सेकंड रनर-अप' की ट्रॉफी अपने नाम की। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि दो प्रतियोगी थाईलैंड की रैंकिंग के लिए पंजीकृत नहीं थे। वह सिंगापुर के नेशनल चैंपियन डिलन टैन और आठ बार के थाई चैंपियन टोबी गेल के बाद तीसरे स्थान पर रहे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

रेस पूरी न कर पाने का असर उनकी ओवरऑल रैंकिंग पर पड़ा, जिससे फाइनल के लिए ग्रिड में उन्हें 14वां स्थान मिला। इसके बावजूद, कियान ने जोरदार शुरुआत की और जल्द ही टॉप-10 में जगह बना ली। धीरे-धीरे वे आगे चल रहे समूह के करीब पहुंच गए और अंततः एशियाई श्रेणी में पांचवें स्थान पर रहे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार