एफसी बार्सिलोना ने ला लीगा में अपनी स्थिति को और मजबूत करते हुए कैटलन डर्बी में एस्पेनयॉल को 4-1 से हराया और अंकतालिका में नौ अंकों की बढ़त बना ली। इस जीत के साथ बार्सिलोना ने खिताब की दौड़ में खुद को काफी आगे कर लिया है। इसकी एक वजह रियल मैड्रिड का गिरोना एफसी के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलना भी रहा।

Advertisement

मैच की शुरुआत से ही बार्सिलोना ने आक्रामक खेल दिखाया। फेरान टोरेस ने नौवें मिनट में हेडर के जरिए गोल कर टीम को बढ़त दिलाई और लंबे समय से चले आ रहे अपने गोल के सूखे को खत्म किया। इसके बाद 25वें मिनट में उन्होंने लामिन यामल के शानदार पास पर दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। दूसरे हाफ में टोरेस हैट्रिक के करीब पहुंचे, लेकिन ऑफसाइड के कारण उनका एक और गोल रद्द कर दिया गया।

Advertisement

हालांकि पोल लोजानो के शॉट ने एस्पेनयोल को थोड़ी उम्मीद दी, लेकिन बार्सिलोना ने जल्द ही मैच पर फिर से पकड़ बना ली। फ्रेंकी डे जोंग ने टीम को मजबूती दी, जबकि यामल ने शानदार गोल कर जीत लगभग सुनिश्चित कर दी। मार्कस रैशफोर्ड ने वॉली के जरिए चौथा गोल कर टीम की बड़ी जीत पर मुहर लगा दी।

एटलेटिको मैड्रिड को सेविला एफसी के खिलाफ 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। एटलेटिको ने अपने कई प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। सेविला ने पेनल्टी के जरिए बढ़त बनाई और इंजरी टाइम में हेडर से निर्णायक गोल दागकर मैच जीत लिया।

एक अन्य मुकाबले में रियल सोसिएदाद और डेपोर्टिवो अलावेस के बीच रोमांचक मुकाबला 3-3 से ड्रॉ रहा। इस मैच में कई बार बढ़त बदलती रही और दोनों टीमों ने अंत तक संघर्ष किया। सोसिएदाद ने दो बार पिछड़ने के बाद वापसी की, लेकिन आखिरी क्षणों में अलावेस ने गोल कर एक अंक हासिल कर लिया।

एटलेटिको मैड्रिड को सेविला एफसी के खिलाफ 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। एटलेटिको ने अपने कई प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। सेविला ने पेनल्टी के जरिए बढ़त बनाई और इंजरी टाइम में हेडर से निर्णायक गोल दागकर मैच जीत लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इस राउंड के मुकाबलों के बाद बार्सिलोना ने ला लीगा में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार