फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जर्मन गोलकीपर मैनुअल नॉयर के खेलने को लेकर अटकलों का दौर जारी है। 40 वर्षीय नॉयर ने यूईएफए यूरो 2024 के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की थी।

Advertisement

बिल्ड और स्काई की रिपोर्ट्स में नॉयर की वापसी पक्की बताई जा रही है, लेकिन जर्मन नेशनल टीम के हेड कोच जूलियन नगेल्समैन ने इसकी साफ तौर पर पुष्टि नहीं की है। हालांकि, पहली बार उन्होंने बायर्न म्यूनिख के इस गोलकीपर की वापसी की संभावना से इनकार भी नहीं किया है। वर्ल्ड कप के लिए जर्मनी की अंतिम टीम की घोषणा 21 मई को होगी।

Advertisement

बिल्ड, स्पोर्ट1, किकर और स्काई की रिपोर्ट के अनुसार, नॉयर को मांसपेशियों में हल्की चोट लगने के कारण अंतिम घोषणा में देरी हुई है। इसी चोट के चलते बायर्न के इस गोलकीपर को कोलोन के खिलाफ अपने आखिरी लीग मैच के 60वें मिनट में एहतियातन मैदान से बाहर आना पड़ा था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, नगेल्समैन और नॉयर के बीच कई दौर की बातचीत हुई है और उन्होंने उन पुरानी गलतफहमियों को सुलझा लिया है, जो बायर्न के हेड कोच के तौर पर नगेल्समैन के कार्यकाल के दौरान पैदा हुई थीं।

बायर्न के कई अधिकारियों, जिनमें मैक्स एबरल भी शामिल हैं, उन्होंने नॉयर को जर्मनी का अब तक का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर बताया है। वहीं, जर्मनी के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ओलिवर कान के अनुसार, होफ्फेनहेम के गोलकीपर ओलिवर बॉमन का प्रदर्शन तब से गिरा है, जब से कुछ महीने पहले उन्हें जर्मनी का नंबर एक गोलकीपर घोषित किया गया था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, नगेल्समैन और नॉयर के बीच कई दौर की बातचीत हुई है और उन्होंने उन पुरानी गलतफहमियों को सुलझा लिया है, जो बायर्न के हेड कोच के तौर पर नगेल्समैन के कार्यकाल के दौरान पैदा हुई थीं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

कान ने नगेल्समैन के इस कदम को जोखिम भरा और मनमाना बताया। 56 वर्षीय कान ने कहा कि जर्मन कोच बॉमन के आत्मविश्वास को खतरे में डाल रहे हैं। बायर्न के पूर्व गोलकीपर ने कहा कि नॉयर की बढ़ती उम्र और चोट लगने की बढ़ती आशंका उनके लिए एक समस्या बन सकती है। नॉयर द्वारा बायर्न के साथ अपने अनुबंध को एक साल के लिए आगे बढ़ाने के बाद उन्होंने कहा, "हर दो-तीन दिन में मैच खेलना शरीर पर बहुत ज्यादा दबाव डालता है।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार