फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप के मुकाबले में कोलंबिया ने डीआर कांगो को 1-0 से हराया। ग्वाडालाहारा स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ ही कोलंबिया ने एक मैच बाकी रहते हुए ही राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह बना ली है।

Advertisement

मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल दूसरे हाफ में डेनियल मुनोज ने किया। मुनोज ने एक डिफ्लेक्टेड शॉट पर गोल दागकर कांगो के मजबूत डिफेंस को भेदा। इससे पहले, मैच में डीआर कांगो के गोलकीपर लियोनेल मपासी ने कई शानदार बचाव किए और कोलंबिया के कई शॉट्स गोल पोस्ट में जाने से रोके। पहले हाफ में कोलंबिया ने लगातार दबाव बनाया। जेम्स रोड्रिगेज, लुइस डियाज, और गुस्तावो पुएर्ता के शॉट्स को मपासी ने बेहतरीन बचाव करते हुए गोल में तब्दील नहीं होने दिया। डेनियल मुनोज ने भी कई मौके बनाए, लेकिन शुरुआती हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।

Advertisement

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप के मुकाबले में कोलंबिया ने डीआर कांगो को 1-0 से हराया। ग्वाडालाहारा स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ ही कोलंबिया ने एक मैच बाकी रहते हुए ही राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह बना ली है।

Also Read: LIVE Cricket Score

डीआर कांगो के मजबूत डिफेंस को देखकर एक समय पर लग रहा था कि यह मुकाबला ड्रॉ रहेगा, लेकिन मैच के 76वें मिनट में आखिरकार मुनोज को सफलता मिली और उन्होंने कोलंबिया को 1-0 की बढ़त दिलाई। मैच में लुइस डियाज के दो गोल ऑफसाइड करार दिए गए, जिससे कोलंबिया की बढ़त और बड़ी नहीं हो सकी। इसके बावजूद टीम ने अपनी लीड को बनाए रखा और डीआर कांगो को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। इस जीत के साथ ही कोलंबियो ने ग्रुप के में 2 मुकाबले जीतकर टॉप 2 में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। टीम के कुल 6 प्वाइंट हो गए हैं। अगले मुकाबले में कोलंबिया की भिड़ंत पुर्तगाल से 28 जून को होनी है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार