फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-एफ के मुकाबले में जापान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ट्यूनीशिया को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से हराया। विश्व कप के इतिहास में यह पहला मौका है, जब जापान ने एक मैच में चार गोल किए हैं। इस हार के साथ ही ट्यूनीशिया का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया है।

Advertisement

इस जीत के साथ ही जापान ने नॉकआउट स्टेज में पहुंचने की अपनी दावेदारा को पुख्ता कर लिया है। फीफा वर्ल्ड कप में एएफसी (एशियाई फुटबॉल परिसंघ) की टीमों के बीच खेले गए पिछले 151 मैचों में किसी भी टीम ने एक मुकाबले में चार गोल नहीं किए थे। जापान ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और वह ऐसा करने वाला पहला एएफसी देश बन गया है। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि जापान की यह जीत वर्ल्ड कप इतिहास में किसी भी एएफसी टीम की सबसे बड़ी जीत भी है।

Advertisement

जापान की बड़ी जीत की शुरुआत अयासे उएदा ने की। उन्होंने ऊंची छलांग लगाते हुए ट्यूनीशिया के डिफेंडरों के ऊपर से बेहतरीन हेडर लगाया और गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाते हुए जापान को 1-0 की बढ़त दिलाई। इस मुकाबले में उएदा ने दो गोल किए और इसके साथ ही वह फीफा वर्ल्ड कप के एक ही मैच में दो गोल करने वाले पहले जापानी खिलाड़ी बने।

इस जीत के साथ ही जापान ने नॉकआउट स्टेज में पहुंचने की अपनी दावेदारा को पुख्ता कर लिया है। फीफा वर्ल्ड कप में एएफसी (एशियाई फुटबॉल परिसंघ) की टीमों के बीच खेले गए पिछले 151 मैचों में किसी भी टीम ने एक मुकाबले में चार गोल नहीं किए थे। जापान ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और वह ऐसा करने वाला पहला एएफसी देश बन गया है। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि जापान की यह जीत वर्ल्ड कप इतिहास में किसी भी एएफसी टीम की सबसे बड़ी जीत भी है।

Also Read: LIVE Cricket Score

कामदा का चौथे मिनट में किया गया गोल फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी जापानी खिलाड़ी द्वारा किया गया सबसे तेज गोल है। इससे पहले, यह रिकॉर्ड शिंजी कागावा के नाम था, जिन्होंने साल 2018 में कोलंबिया के खिलाफ मैच के छठे मिनट में गोल दागा था। उएदा ने मैच के 31वें मिनट में जापान के लिए दूसरा गोल दागा। दूसरे हाफ में भी जापान का दबदबा देखने को मिला और मैच के 69वें मिनट में जुन्‍या इतो ने शानदार स्लाइड लगाते हुए टीम की ओर से तीसरा गोल किया। मैच के 83वें मिनट में उएदा ने अपना दूसरा और मैच का चौथा गोल करते हुए जापान की आसान जीत पर मुहर लगा दी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार