FIFA WC: मैक्सिको ने फीफा विश्व कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ-16) में शानदार अंदाज में प्रवेश कर लिया। सह-मेजबान टीम ने बुधवार को मैक्सिको सिटी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इक्वाडोर को 2-0 से हराया। जूलियन क्विनोनेस और राउल जिमेनेज ने पहले हाफ में गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। इस जीत के साथ मैक्सिको ने 40 साल बाद विश्व कप के नॉकआउट चरण में जीत दर्ज की।

Advertisement

यह 1986 के बाद मैक्सिको का पहला विश्व कप नॉकआउट मुकाबला था। खास बात यह रही कि उस साल भी मैक्सिको मेजबान था और उसने बुल्गारिया को 2-0 से हराकर जीत हासिल की थी। अब 2026 में भी टीम ने उसी स्कोर से जीत दर्ज कर इतिहास दोहरा दिया। इसके अलावा, मैक्सिको 1990 में इटली के बाद पहला मेजबान देश बन गया है जिसने विश्व कप के अपने शुरुआती चारों मैच जीते हैं।

Advertisement

खराब मौसम के कारण मुकाबला एक घंटे देरी से शुरू हुआ, लेकिन इसका असर मैक्सिको के खेल पर बिल्कुल नहीं दिखा। शुरुआत से ही टीम ने आक्रामक रुख अपनाया। दूसरे हाफ में इक्वाडोर ने गेंद पर ज्यादा नियंत्रण रखा, लेकिन मैक्सिको की मजबूत रक्षा पंक्ति ने उसे कोई मौका नहीं दिया। टीम ने लगातार चौथे मैच में भी एक भी गोल नहीं खाया।

मैक्सिको ने पहले 15 मिनट में ही कई अच्छे मौके बनाए। गिलबर्टो मोरा, लुइस रोमो, राउल जिमेनेज और मोरा गोल कर सकते थे। वहीं, 18वें मिनट में इक्वाडोर के जॉन येबोआ का शॉट पोस्ट से टकराकर बाहर चला गया। इसके चार मिनट बाद जूलियन क्विनोनेस ने जोरदार शॉट लगाकर मैक्सिको को 1-0 की बढ़त दिला दी।

मोरा (17 साल और 259 दिन) पेले के बाद वर्ल्ड कप नॉकआउट-स्टेज मैच शुरू करने वाले दूसरे 17 साल के खिलाड़ी और दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं। पेले 1958 में वेल्स के खिलाफ़ ब्राज़ील के लिए खेलते समय 17 साल और 239 दिन के थे।

रॉबर्टो अल्वाराडो ने शानदार पास देकर क्विनोनेस को मौका बनाया। क्विनोनेस अपने ही हाफ से दौड़ते हुए आगे बढ़े और पेनल्टी बॉक्स के अंदर से जोरदार शॉट लगाकर इक्वाडोर के गोलकीपर हर्नान गालिंडेज को कोई मौका नहीं दिया।

Advertisement

पहला गोल करने के बाद क्विनोनेस यहीं नहीं रुके। पहले हाफ के आधे घंटे के बाद उन्होंने शानदार पास देकर राउल जिमेनेज से दूसरा गोल भी करवाया। दूसरी ओर, सीजर मोंटेस और जोहान वास्केज ने रक्षा पंक्ति को मजबूती से संभाला और कॉर्नर पर हेडर से गोल करने के करीब भी पहुंचे। गोलकीपर राउल रेंगल ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और लगातार चौथे मैच में क्लीन शीट हासिल की।

रॉबर्टो अल्वाराडो ने शानदार पास देकर क्विनोनेस को मौका बनाया। क्विनोनेस अपने ही हाफ से दौड़ते हुए आगे बढ़े और पेनल्टी बॉक्स के अंदर से जोरदार शॉट लगाकर इक्वाडोर के गोलकीपर हर्नान गालिंडेज को कोई मौका नहीं दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

अब मैक्सिको की टीम 6 जुलाई को मैक्सिको सिटी स्टेडियम में इंग्लैंड और कांगो डीआर के बीच होने वाले राउंड ऑफ-32 मुकाबले की विजेता टीम से भिड़ेगी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार