FIFA WC: बोलीविया के हाथों मंगलवार को 0-2 से मिली शिकस्त के बाद चिली के हेड कोच रिकार्डो गारेका ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Advertisement

इस हार के साथ चिली की फीफा विश्व कप-2026 के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदें खत्म हो गई हैं।

Advertisement

एल ऑल्टो के म्युनिसिपल स्टेडियम में मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गारेका ने कहा, "हमने कोचिंग स्टाफ के साथ एक फैसला लिया और खिलाड़ियों को बताया कि हम ऐसे हालात को कम करना चाहते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "हमने नतीजे नहीं दिए। चिली ऐसी स्थिति में है, जो कोई नहीं चाहता था। खेल के नजरिए से मेरे पास जितना भी अनुभव और करियर है, उसके साथ यह एक बड़ा झटका है। मुझे अपने पैरों पर वापस खड़ा होना होगा, ठीक वैसे ही जैसे चिली को भविष्य में अपने पैरों पर वापस खड़ा होना होगा।"

एल ऑल्टो में बोलिविया की ओर से पांचवें मिनट मिगुएल टेरसेरोस ने मुकाबले का पहला गोल दागा, जिसके बाद एन्जो मोंटेइरो ने 90वें मिनट गोल के साथ चिली को दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में 10वीं हार दिलाई।

चिली की टीम 10 देशों की स्टैंडिंग में आखिरी स्थान पर है। टीम अब प्लेऑफ में जगह बनाने से दूर है।

Advertisement

साल 2015 और 2016 में लगातार कोपा अमेरिका खिताब जीतने के बाद चिली की टीम लगातार तीसरी बार विश्व कप से बाहर हो गई है। यह टीम 2018 और 2022 में भी क्वालीफाई करने में नाकाम रही थी।

मंगलवार को चिली पर जीत के बाद बोलीविया के 17 अंक हो गए और दो क्वालीफायर बचे होने के बावजूद वह अभी भी दावेदारी में है। ऑस्कर विलेगास की टीम सितंबर में कोलंबिया और ब्राजील का सामना करेगी।

साल 2015 और 2016 में लगातार कोपा अमेरिका खिताब जीतने के बाद चिली की टीम लगातार तीसरी बार विश्व कप से बाहर हो गई है। यह टीम 2018 और 2022 में भी क्वालीफाई करने में नाकाम रही थी।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार