हांगकांग ओपन 2025 में शनिवार का दिन भारत के लिए शानदार रहा। लक्ष्य सेन ने पुरुष एकल के फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने पुरुष युगल के फाइनल में जगह बनाई।

Advertisement

24 वर्षीय लक्ष्य सेन ने सेमीफाइनल में चीनी ताइपे के चोउ तिएन चेन को 56 मिनट के कड़े मुकाबले में 23-21, 22-20 से हराया।

Advertisement

सेन 2023 के बाद पहली बार सुपर 500 के फाइनल में पहुंचे हैं। अब उनका सामना विश्व नंबर 4 चीन के ली शि फेंग से होगा। इस मुकाबले के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। सेन का चीनी स्टार पर 7-6 से बढ़त है। इसलिए फाइनल बेहद रोमांचक और कड़ा होगा।

इससे पहले, सात्विक और चिराग ने एक साल के लंबे अंतराल के बाद सफलता हासिल की और अक्टूबर 2023 में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचे। विश्व में 9वें नंबर की इस भारतीय जोड़ी ने चीनी ताइपे की गैर-वरीयता प्राप्त जोड़ी बिंग-वेई लिन और चेन चेंग कुआन को 21-17, 21-15 से हराकर 2025 में लगातार छह सेमीफाइनल की हार के निराशाजनक क्रम को तोड़ा।

फाइनल में सात्विक और चिराग का सामना चीन की विश्व की तीसरी वरियता प्राप्त जोड़ी लियांग वेई केंग और वांग चांग से होगा। लियांग वेई केंग और वांग चांग ने सेमीफाइनल में हमवतन फेंग-चिह ली और फेंग-जेन ली को 21-19, 21-8 से हराया।

इससे पहले, सात्विक और चिराग ने एक साल के लंबे अंतराल के बाद सफलता हासिल की और अक्टूबर 2023 में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचे। विश्व में 9वें नंबर की इस भारतीय जोड़ी ने चीनी ताइपे की गैर-वरीयता प्राप्त जोड़ी बिंग-वेई लिन और चेन चेंग कुआन को 21-17, 21-15 से हराकर 2025 में लगातार छह सेमीफाइनल की हार के निराशाजनक क्रम को तोड़ा।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारतीय पुरुष युगल के अग्रदूत माने जाने वाले सात्विक और चिराग के साथ लक्ष्य सेन के पास खिताब जीतने का मौका है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार