Kho Kho World Cup: खो खो वर्ल्ड कप आयोजन समिति ने खो खो वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले एशिया , यूरोप और नॉर्थ अमेरिका से संबंधित देशों की खो खो टीमों को फिटनेस, खेल नियमों और नवीनतम खेल तकनीकों के बारे में प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षित भारतीय कोच तैनात किये हैं।

Advertisement

खो खो वर्ल्ड कप 2025 के अध्यक्ष और अंतर्राष्ट्रीय खो खो फेडरेशन के प्रेसिडेंट सुधांशु मित्तल ने बताया कि यह कोच सम्बन्धित देशों की खो खो फेडरेशन के अनुरोध पर तैनात किये गए हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि यह कोच अमेरिका ,ऑस्ट्रेलिया , न्यूज़ीलैंड, अर्जेंटीना ,दक्षिण कोरिया ,पोलैंड , हॉलैंड ,पेरू , दक्षिण अफ्रीका ,केन्या ,मलेशिया ,भूटान और नेपाल देशों के लिए तैनात किये गए हैं ।

सुधांशु मित्तल ने बताया कि इन कोचों को खो खो वर्ल्ड कप आयोजन समिति द्वारा तैनात किया गया है और इनका एयर टिकट, रहने -खाने आदि की सभी व्यवस्था खो खो वर्ल्ड कप आयोजन समिति द्वारा की गई है हालांकि कुछ देशों की खो खो फेडरेशनों द्वारा इन कोचों को स्थानीय सुविधाएं या ठहरने की सुविधा प्रदान की गई है।

उन्होंने कहा कि यह कोच अमेरिका ,ऑस्ट्रेलिया , न्यूज़ीलैंड, अर्जेंटीना ,दक्षिण कोरिया ,पोलैंड , हॉलैंड ,पेरू , दक्षिण अफ्रीका ,केन्या ,मलेशिया ,भूटान और नेपाल देशों के लिए तैनात किये गए हैं ।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार