भारत ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप (राइफल/पिस्टल/शॉटगन) के लिए 36 सदस्यीय टीम चुनी है। चीन के हांगझोऊ में 20 से 29 जुलाई तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और स्वप्निल कुसाले भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे।
आईएसएसएफ वर्ल्ड कप (राइफल/पिस्टल/शॉटगन) प्रतियोगिता 22 जुलाई से शुरू होगी, जिसमें सबसे पहले 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम और पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट्स में मेडल का फैसला होगा। टूर्नामेंट का समापन 28 जुलाई को 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम और ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट्स के फाइनल के साथ होगा।
भारतीय दल में राइफल, पिस्टल और शॉटगन इवेंट्स के लिए अनुभवी ओलंपियन और उभरते हुए खिलाड़ियों का मिश्रण है। खिलाड़ी व्यक्तिगत और मिक्स्ड-टीम इवेंट्स, दोनों में हिस्सा लेंगे।
मनु और स्वप्निल के साथ ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, ईशा सिंह, सुरुचि, इलावेनिल वलारिवन, सिफ्ट कौर सामरा, सोनम उत्तम मस्कर, अनीश भनवाला, राइजा ढिल्लों, गनेमत सेखों और ओलंपियन अनंत जीत सिंह नरुका जैसे जाने-माने शूटर भी शामिल हैं।
पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार और रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल शामिल हैं, जबकि महिलाओं के इवेंट में आशी चौकसे, विदर्शा के. विनोद और सिफ्त कौर सामरा हिस्सा लेंगी।
महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल में सुरुचि, संयम और ईशा सिंह भारत की चुनौती पेश करेंगी। पुरुषों के इवेंट में केदारलिंग बी. उचागनवे, कमलजीत और आकाश भारद्वाज शामिल होंगे।
महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम में मनु भाकर, ईशा सिंह और राही सरनोबत की मौजूदगी होगी। पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टीम में अनीश भनवाला, ओंकार सिंह और भावेश शेखावत को चुना गया है।
शॉटगन इवेंट्स में, उदावीर सिंह जाजी, भवनीश मेंदीरत्ता और विवान कपूर पुरुषों के ट्रैप इवेंट में हिस्सा लेंगे। महिलाओं की ट्रैप टीम में प्रगति दुबे, कीर्ति गुप्ता और राजेश्वरी कुमारी हिस्सा होंगी।
पुरुषों की स्कीट टीम में गुरजोत सिंह खंगुरा, परमपाल सिंह गुरोन और अभय सिंह सेखों शामिल हैं, जबकि गनेमत सेखों, दर्शना राठौर और यशस्वी राठौर महिलाओं की स्कीट प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
राइफल इवेंट्स में, पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल में पार्थ राकेश माने, हिमांशु ढिल्लों, शाहू तुषार माने और रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं, महिलाओं की प्रतियोगिता में इलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर और साक्षी सुनील पडेकर को चुना गया है।
इसके अलावा, भारत 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम और ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट्स में भी टीमें उतारेगा।
भारत के मेडल इवेंट्स का शेड्यूल
22 जुलाई:
10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम फाइनल।
पुरुषों का 10 मीटर एयर राइफल फाइनल।
23 जुलाई:
महिलाओं का 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन फाइनल।
महिलाओं का स्कीट फाइनल।
पुरुषों का स्कीट फाइनल।
24 जुलाई:
महिलाओं का 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल।
पुरुषों का 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल फाइनल।
25 जुलाई:
महिलाओं का 10 मीटर एयर राइफल फाइनल।
26 जुलाई:
पुरुषों का 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन फाइनल।
पुरुषों का 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल।
27 जुलाई:
महिलाओं का 25 मीटर पिस्टल फाइनल।
महिलाओं का ट्रैप फाइनल।
पुरुषों का ट्रैप फाइनल।
28 जुलाई:
ट्रैप मिक्स्ड टीम फाइनल।