भारत की अंडर-17 महिला राष्ट्रीय टीम सोमवार को एएफसी अंडर-17 विमेंस एशियन कप चीन 2026 से पहले चीन के सूजौ शहर पहुंच गई। इससे ठीक पहले टीम ने ग्रुरुग्राम में आयोजित एक कैंप में हिस्सा लिया था। 21 साल बाद इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने वाली भारतीय टीम 2 मई को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

Advertisement

2 मई को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मैच शाम 5 बजे से पिच-8 पर खेला जाएगा। इसके बाद 5 मई को शाम 5 बजे पर पिच -4 पर जापान से भारतीय टीम का सामना होगा, जबकि 8 मई को दोपहर 1 बजे से पिच 8 पर लेबनान से टीम इंडिया की भिड़ंत होगी। ये सभी मैच सूजौ ताइहू फुटबॉल स्पोर्ट्स सेंटर की पिच पर खेले जाएंगे।

Advertisement

हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें, और सभी ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहने वाली दो सर्वश्रेष्ठ टीमें क्वार्टर-फाइनल में पहुंचेंगी। क्वार्टर-फाइनल जीतने वाली चार टीमें फिर फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप मोरक्को 2026 के लिए क्वालीफाई करेंगी। एएफसी अंडर-17 महिला एशियन कप चीन 2026 का सीधा प्रसारण एएफसी एशिय कप यू-ट्यूब चैनल पर किया जाएगा।

'यंग टाइग्रेस' सोमवार सुबह, 27 अप्रैल को सूजौ पहुंचीं, और शाम को अपना पहला ट्रेनिंग सेशन करेंगी।

जनवरी में नियुक्त किए गए इतालवी हेड कोच पामेला कोंटी की मार्गदर्शन में भारतीय टीम पिछले तीन महीनों से लगातार बेंगलुरु में ट्रेनिंग कैंप कर रही है। अंडर-17 टीम के रूप में भारत ने फरवरी में सैफ अंडर-19 महिला चैंपियनशिप का खिताब जीता था। इसके बाद मार्च में यांगून में म्यांमार के खिलाफ दो मैत्री मैचों में जीत दर्ज की।

इस महीने की शुरुआत में टीम ने सोची में रूस के खिलाफ तीन फ्रेंडली मुकाबले खेले। हालांकि भारत तीनों मैच हार गया, लेकिन एशियन प्रतियोगिता से पहले मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खेलने का यह अनुभव टीम के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुआ।

Advertisement

रूस से लौटने के बाद, 'यंग टाइग्रेस' ने चीन जाने से पहले 20 से 26 अप्रैल तक गुरुग्राम में अपना ट्रेनिंग कैंप जारी रखा।

एएफसी अंडर-17 विमेंस एशियन कप चीन 2026 के लिए भारत की 23-सदस्यीय टीम:

गोलकीपर: मुन्नी, सूरजमुनि कुमारी, तंफासाना देवी कोंजेंगम।

Advertisement

डिफेंडर: अभिस्ता बासनेट, अलीना देवी सारंगथेम, अलीशा लिंगदोह, दिव्यानी लिंडा, एलिजाबेद लाकड़ा, जोयशिनी चानू हुइड्रोम, रितु बड़ाईक, तानिया देवी टोनंबम।

गोलकीपर: मुन्नी, सूरजमुनि कुमारी, तंफासाना देवी कोंजेंगम।

Also Read: LIVE Cricket Score

फॉरवर्ड: अनुष्का कुमारी, अन्विता रघुरामन, जोया, पर्ल फर्नांडीस, वैलैना फर्नांडीस।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार