चंबल टेनिस एसोसिएशन कोर्ट में जारी आईटीएफ मेंस वर्ल्ड टेनिस टूर एम15 टूर्नामेंट में राउंडग्लास टेनिस एकेडमी के अर्जुन राठी ने सिद्धार्थ रावत को 7-5, 5-7, 6-3 से शिकस्त दी। इसी के साथ अर्जुन राठी ने दूसरे राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Advertisement

18 वर्षीय अर्जुन ने वाइल्ड कार्ड से मेन ड्रॉ के लिए क्वालीफाई किया था। उन्होंने बुधवार को तीन सेट के रोमांचक मुकाबले में सिद्धार्थ को शिकस्त देकर अपना दबदबा दिखाया है।

Advertisement

राउंडग्लास टेनिस एकेडमी के ही दिग्विजय प्रताप सिंह छठे सीड के तौर पर दूसरे राउंड में पहुंचे। दिग्विजय ने माधविन कामथ के खिलाफ 6-4, 6-2 से आसान जीत दर्ज की। वहीं, राउंडग्लास के एक और एथलीट नितिन कुमार सिन्हा ने अपनी एकेडमी टीम के साथी शंकर हेइसनम को 6-3, 6-3 से मात दी।

एक अन्य मुकाबले में टॉप सीड आर्यन शाह ने नीदरलैंड्स के जिम हेंड्रिक्स के विरुद्ध 6-2, 6-3 से आसान जीत दर्ज करते हुए दूसरे राउंड में जगह बनाई।

रोहन मेहरा ने भी उलटफेर करते हुए यूनाइटेड स्टेट्स के आठवें सीड प्रेस्टन ब्राउन को 6-4, 6-2 से शिकस्त दी। अब दूसरे राउंड में उनका सामना हितेश चौहान से होगा।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों में आश्रव्य मेहरा को ऑस्ट्रेलिया के एड्रियन आर्कन के हाथों 6-7, 5-7 से शिकस्त झेलनी पड़ी, जबकि तीसरे सीड चिराग दुहान भी अपना पहला राउंड मैच दिमित्री बेसोनोव से सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से हार गए।

Advertisement

रोहन मेहरा ने भी उलटफेर करते हुए यूनाइटेड स्टेट्स के आठवें सीड प्रेस्टन ब्राउन को 6-4, 6-2 से शिकस्त दी। अब दूसरे राउंड में उनका सामना हितेश चौहान से होगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

आदित्य बालसेकर और मान केशरवानी ने आदित्य वर्धन दुद्दुपुडी और तरुण कर्रा के खिलाफ 6-1, 7-6 से आसान जीत दर्ज की। वहीं, पार्थ अग्रवाल और उदित कंबोज की जोड़ी ने अनूप बंगार्गी और धर्मिल शाह की जोड़ी को 6-2, 6-2 से शिकस्त देकर दूसरे राउंड में अपनी जगह बनाई।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार