भारतीय हॉकी टीम ने जूनियर हॉकी पुरुष विश्व कप में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए ग्रुप बी के मैच में ओमान को 17-0 के बड़े अंतर से हराया।

Advertisement

भारत की तरफ से मनमीत सिंह (17', 26', 36'), अर्शदीप सिंह (4', 33', 40') और दिलराज सिंह (29', 32', 58') ने गोल की हैट्रिक लगाई, जबकि अनमोल एक्का (29'), अजीत यादव (34', 47'), गुरजोत सिंह (39', 45'), इंगालेम्बा थौनाओजम लुवांग (43', 50'), और सरदा नंद तिवारी (55') ने भी गोल किए।

Advertisement

इस जीत के साथ, भारत अंकतालिका में स्विट्जरलैंड से 24 गोल आगे शीर्ष पर है।

शुरुआती क्वार्टर काफी अलग था। भारतीय टीम ने चौथे मिनट में किया था। इसके बावजूद ओमान का डिफेंस में अच्छा रहा था। ओमान भारत की अटैकिंग स्पीड को धीमा करने में कामयाब रहा और उसे अपनी बढ़त बढ़ाने का कोई खास मौका नहीं मिला। दो मिनट के क्वार्टर ब्रेक के बाद, भारत ने नए तरीके से वापसी की और दूसरे क्वार्टर के तीन मिनट के अंदर, मनमीत सिंह के जरिए दूसरा गोल दागा।

दूसरे क्वार्टर में तीन गोल हुए जिससे भारत के हाई-स्कोरिंग गेम की रफ्तार बनी। मनमीत ने 26वें मिनट में फिर से गोल किया, जबकि अनमोल और दिलराज ने 29वें मिनट में गोल दागा। पहले हाफ के आखिर तक भारत की बढ़त 5-0 थी।

शुरुआती क्वार्टर काफी अलग था। भारतीय टीम ने चौथे मिनट में किया था। इसके बावजूद ओमान का डिफेंस में अच्छा रहा था। ओमान भारत की अटैकिंग स्पीड को धीमा करने में कामयाब रहा और उसे अपनी बढ़त बढ़ाने का कोई खास मौका नहीं मिला। दो मिनट के क्वार्टर ब्रेक के बाद, भारत ने नए तरीके से वापसी की और दूसरे क्वार्टर के तीन मिनट के अंदर, मनमीत सिंह के जरिए दूसरा गोल दागा।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

12-0 की बढ़त के साथ चौथे क्वार्टर में उतरी भारतीय टीम की जीत तय थी। भारत ने चौथे क्वार्टर में भी पांच और गोल किए और 17-0 की यादगार जीत दर्ज की।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार