भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने जूनियर विश्व कप 2025 की शुरुआत जीत के साथ की है। पूल बी के अपने पहले मैच में भारत ने चिली को 7-0 से हराया।

Advertisement

भारत के लिए रोसन कुजूर (16', 21'), दिलराज सिंह (25', 34'), अजीत यादव (35'), अनमोल एक्का (48'), और रोहित (59') ने गोल किए।

पहले क्वार्टर की शुरुआत थोड़ी नर्वस थी। मेहमान टीम ने भारतीय टीम को ज्यादा मौके नहीं दिए। दूसरे क्वार्टर की शुरुआत भारत ने (16वें मिनट) गोल के साथ की।

रोसन कुजूर ने आसानी से यह गोल किया। गोल ने चेन्नई के दर्शकों को रोमांचित कर दिया। रोसन ने 21वें मिनट में फिर से गोल किया। भारतीय टीम का 2-0 की बढ़त के साथ दूसरे क्वार्टर में मैच पर नियंत्रण बन गया। दिलराज सिंह ने 25वें मिनट में एक गोल करके इंडिया को तीसरे क्वार्टर में जाने से पहले 3-0 की मजबूत बढ़त दिला दी।

भारत का चौथा गोल 34वें मिनट में आया जब अंकित पाल ने चिली के तीन डिफेंडरों को छकाते हुए दिलराज को सर्कल के अंदर पहुंचाया। दिलराज पहले से ही गोल करने के मूड में थे, उन्होंने तेजी से पीछे मुड़कर गोल करने का एक अच्छा मौका बनाया। अगले ही मिनट में, अजीत यादव ने एक शानदार गोल करते हुए भारत की बढ़त 5-0 कर दी। इसके बाद चिली के पास वापसी का कोई मौका नहीं था।

रोसन कुजूर ने आसानी से यह गोल किया। गोल ने चेन्नई के दर्शकों को रोमांचित कर दिया। रोसन ने 21वें मिनट में फिर से गोल किया। भारतीय टीम का 2-0 की बढ़त के साथ दूसरे क्वार्टर में मैच पर नियंत्रण बन गया। दिलराज सिंह ने 25वें मिनट में एक गोल करके इंडिया को तीसरे क्वार्टर में जाने से पहले 3-0 की मजबूत बढ़त दिला दी।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस जीत के साथ भारत की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई है। विश्व कप के अगले मैचों में फैंस भारतीय टीम से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे। भारत का अगला मैच ओमान से है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार