Kerala Blasters: केरला ब्लास्टर्स ने युवा गोलकीपर अर्श अनवर शेख के साथ तीन साल का करार किया है। अनवर शेख 2028 तक क्लब के साथ जुड़े रहेंगे।
अर्श को देश के सबसे होनहार गोलकीपर्स में से एक माना जाता है। वह मोहन बागान सुपर जायंट से ब्लास्टर्स में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने टीम में खास जगह बनाई और इंडियन सुपर लीग, डूरंड कप, सुपर कप और एएफसी कप सहित प्रतिष्ठित घरेलू और महाद्वीपीय प्रतियोगिताओं में शानदार अनुभव हासिल किया।
छत्तीसगढ़ में जन्मे अर्श ने भारतीय फुटबॉल में अपनी खास पहचान बनाई है। उन्हें मजबूत सजगता, दबाव में संयम और अपने शानदार डिफेंस के लिए जाना जाता है। माना जा रहा है कि अर्श अनवर शेख ब्लास्टर्स सेटअप में एक आत्मविश्वासी और महत्वाकांक्षी मानसिकता लेकर आ सकते हैं।
केरला ब्लास्टर्स से जुड़ने के बाद अर्श ने कहा, "मैं केरला ब्लास्टर्स एफसी से जुड़कर बहुत खुश हूं। यह क्लब ऐसी जगह से है, जहां फुटबॉल को बहुत प्यार किया जाता है। मैंने हमेशा देखा है कि फैंस कितने भावुक हैं। मैं अपने करियर के इस नए अध्याय का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। यहां मेरे लिए सीखने, अनुभव हासिल करने और एक खिलाड़ी के रूप में विकसित होने के लिए सही माहौल है। मैं हर दिन कड़ी मेहनत करूंगा और टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा।"
केरला ब्लास्टर्स एफसी के सीईओ अभिक चटर्जी ने इस कॉन्ट्रैक्ट पर कहा, "हम एक ऐसी टीम बनाने पर फोकस कर रहे हैं, जो दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ-साथ हमारे प्रतिस्पर्धी लक्ष्यों को भी समझती हो। हमारे गोलकीपिंग डिपार्टमेंट को मजबूत करना, उस प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अर्श जैसे युवा, प्रतिभाशाली गोलकीपर को लाना इस दिशा में एक कदम है। हम उन्हें ऐसे खिलाड़ी के रूप में देखते हैं, जो हमारे साथ ग्रोथ कर सकता है और इस क्लब में हमारे बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकता है। हमें उनकी क्षमता पर विश्वास है। हमारा ध्यान होनहार भारतीय खिलाड़ियों में निवेश करने पर है, जो भविष्य में हमारी रीढ़ बन सकते हैं।"
केरला ब्लास्टर्स एफसी के स्पोर्टिंग डायरेक्टर कैरोलिस स्किंकिस ने कहा, "अर्श एक युवा गोलकीपर हैं, जिनमें शानदार टैलेंट है। वह दबाव में भी शांत रहते हैं। उनके आने से हमारे गोलकीपिंग ग्रुप में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, जो सभी को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए जरूरी है। उनका प्रोफाइल हमें पसंद आया। हमें विश्वास है कि वह टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकते हैं।"
केरला ब्लास्टर्स एफसी के सीईओ अभिक चटर्जी ने इस कॉन्ट्रैक्ट पर कहा, "हम एक ऐसी टीम बनाने पर फोकस कर रहे हैं, जो दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ-साथ हमारे प्रतिस्पर्धी लक्ष्यों को भी समझती हो। हमारे गोलकीपिंग डिपार्टमेंट को मजबूत करना, उस प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अर्श जैसे युवा, प्रतिभाशाली गोलकीपर को लाना इस दिशा में एक कदम है। हम उन्हें ऐसे खिलाड़ी के रूप में देखते हैं, जो हमारे साथ ग्रोथ कर सकता है और इस क्लब में हमारे बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकता है। हमें उनकी क्षमता पर विश्वास है। हमारा ध्यान होनहार भारतीय खिलाड़ियों में निवेश करने पर है, जो भविष्य में हमारी रीढ़ बन सकते हैं।"
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS