लक्ष्य सेन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 जीतकर खिताबी सूखे को समाप्त कर दिया है। रविवार को सेन ने जापान के युशी तनाका को 21-15, 21-11 से मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की। यह उनका तीसरा सुपर 500 टाइटल है।

Advertisement

यह हफ्ता बेहद रोमांचक रहा, जिसमें लक्ष्य सेन ने हमवतन आयुष शेट्टी और ताइवान के चाउ टिएन चेन को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई थी।

Advertisement

सेन ने सेमीफाइनल में चाउ टिएन चेन को 17-21, 24-22, 21-16 से शिकस्त देकर फाइनल मैच में स्थान सुनिश्चित किया। इससे पहले उन्होंने आयुष शेट्टी के विरुद्ध 23-21, 21-11 से जीत दर्ज की थी। आयुष शेट्टी को मात देने के बाद सेन इस टूर्नामेंट में भारत की इकलौती उम्मीद थे। सेन के लिए पिछले 2 मुकाबले जितने मुश्किल थे, उतना ही आसान फाइनल रहा।

पहले गेम में लक्ष्य सेन शुरुआत से ही हावी नजर आए। सेन ने 8-4 से बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद तनाका के लिए वापसी मुश्किल हो गई। भारतीय शटलर ने फुर्ती का परिचय देकर इस सेट को 21-15 से अपने नाम करते हुए खिताब की ओर अपने कदम बढ़ा दिए।

सेन दूसरे गेम में भी हावी नजर आए। उन्होंने अपने बेहतरीन शॉट्स के साथ बढ़त बनाए रखी। इस दौरान कई बार अपनी सर्विस गंवाई, लेकिन आखिरकार शानदार वापसी करते हुए इसे 21-11 से अपने नाम किया।

जीत सुनिश्चित करने के बाद लक्ष्य सेन ने अपनी तर्जनी उंगली कानों में डालकर और आंखें बंद करके चुप रहने का इशारा किया।

Advertisement

सेन दूसरे गेम में भी हावी नजर आए। उन्होंने अपने बेहतरीन शॉट्स के साथ बढ़त बनाए रखी। इस दौरान कई बार अपनी सर्विस गंवाई, लेकिन आखिरकार शानदार वापसी करते हुए इसे 21-11 से अपने नाम किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

ओलंपिक के बाद से लक्ष्य सेन खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, लेकिन ऑस्ट्रेलियन ओपन में शानदार वापसी करते हुए उन्होंने एक बार फिर खुद को साबित कर दिया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार