भारत ने पेरिस ओलंपिक में 6 मेडल जीतने के साथ अपना अभियान समाप्त किया। भारत इस बार गोल्ड मेडल नहीं जीत पाया। नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में भारत को एक सिल्वर मेडल दिलाया था। यह पेरिस ओलंपिक में भारत का सबसे बड़ा पदक साबित हुआ। इसके अलावा 5 कांस्य पदक जीते गए। अब 28 अगस्त से पेरिस पैरालंपिक शुरू होने जा रहा है।

Advertisement

यह विडंबना है कि पैरालंपिक में भारत के शानदार प्रदर्शन के बावजूद भारत में फैंस द्वारा इन खेलों को उस गंभीरता से नहीं लिया जाता, जिस तरह से समर ओलंपिक को लिया जाता है। पैरालंपिक में समर ओलंपिक की तुलना में भारत बहुत शानदार प्रदर्शन करता है।

Advertisement

पेरिस ओलंपिक के बाद समर ओलंपिक में भारत के कुल पदक की संख्या 41 है। भारत ने समर ओलंपिक में 10 गोल्ड, 10 सिल्वर और 21 कांस्य पदक जीते हैं। भारत ने पैरालंपिक में 1968 में पहली बार भारतीय दल भेजा था। समर ओलंपिक के काफी बाद भारत के लिए पैरालंपिक खेल शुरू हुए थे। इसके बावजूद, भारत ने पैरालंपिक में अब तक 9 गोल्ड, 12 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल समेत 31 पदक जीते हैं।

पेरिस पैरालंपिक के बाद यह संख्या और बढ़ जायेगी। अगर आगामी पैरालंपिक खेलों में भारत 10 पदक हासिल कर लेता है कि तो वह समर ओलंपिक की मेडल टैली तक पहुंच जाएगा। पेरिस पैरालंपिक के बाद समर ओलंपिक के कुल पदक की संख्या का रिकॉर्ड टूटने की पूरी उम्मीद है।

भारत 1984 के बाद से लगातार पैरालंपिक में हिस्सा ले रहा है। इन खेलों में टीम इवेंट कम और व्यक्तिगत इवेंट ज्यादा होते हैं। पैरालंपिक में भारत ने समर गेम्स की तुलना में कहीं अधिक व्यक्तिगत मेडल जीते हैं। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने 7 मेडल जीते थे। वहीं, टोक्यो पैरालंपिक में भारत के 19 मेडल अपने नाम किए। यह एक बहुत बड़ा अंतर है।

इसके अलावा, भारत ने पैरालंपिक में स्विमिंग, टेबल टेनिस और आर्चरी जैसी प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज की है। समर ओलंपिक में भारत कभी भी इन इवेंट्स में नहीं जीत पाया है। आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि भारत के पहले व्यक्तिगत गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा नहीं थे, बल्कि मुरलीकांत पेटकर थे जिन्होंने 1972 के पैरालंपिक में स्विमिंग में गोल्ड मेडल जीता था।

Advertisement

भारत 1984 के बाद से लगातार पैरालंपिक में हिस्सा ले रहा है। इन खेलों में टीम इवेंट कम और व्यक्तिगत इवेंट ज्यादा होते हैं। पैरालंपिक में भारत ने समर गेम्स की तुलना में कहीं अधिक व्यक्तिगत मेडल जीते हैं। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने 7 मेडल जीते थे। वहीं, टोक्यो पैरालंपिक में भारत के 19 मेडल अपने नाम किए। यह एक बहुत बड़ा अंतर है।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार