मैनचेस्टर सिटी ने स्पेन के मिडफील्डर रॉड्री के लिए बार्सिलोना की लगभग 38.5 मिलियन यूरो की शुरुआती बोली को कथित तौर पर ठुकरा दिया है। क्लब ने रॉड्री की कीमत 60 मिलियन यूरो से ज्यादा आंक रहे हैं।

Advertisement

रॉड्री सिटी के साथ अपने अनुबंध के आखिरी साल साल में हैं और अभी तक नई शर्तों पर सहमत नहीं हुए हैं। इस वजह से मौजूदा ट्रांसफर विंडो में उनका नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, बार्सिलोना ने रॉड्री को अपने साथ लेने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। रियल मैड्रिड अब रॉड्री को साइन करने वाले क्लबों की सूची में नहीं है।

पिछले दो सीजन में चोटों से परेशान रहने के बाद, स्पेनिश मिडफील्डर इस साल की शुरुआत में फीफा वर्ल्ड कप में टॉप फॉर्म में लौटे थे। स्पेन को विश्व चैंपियन बनाने में उनका अहम योगदान रहा था। अपने शांत स्वभाव, पासिंग और डिफेंसिव की वजह से उन्होंने मिडफील्ड से ही मैचों को नियंत्रित किया था। स्पेन को चैंपियन बनाने में रॉड्री की शानदार भूमिका को देखते हुए उन्हें टूर्नामेंट के श्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया था।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, बार्सिलोना ने रॉड्री को अपने साथ लेने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। रियल मैड्रिड अब रॉड्री को साइन करने वाले क्लबों की सूची में नहीं है।

Also Read: LIVE Cricket Score

माना जा रहा है कि सिटी ट्रांसफर विंडो के आखिरी सप्ताह में जाने से पहले मिडफील्डर के भविष्य का फैसला करना चाहती है ताकि अगर वह चले जाएं तो उनके पास रिप्लेसमेंट के लिए काफी समय हो। रिपोर्ट के मुताबिक मैनचेस्टर सिटी ने पहले ही 18 साल के मोरक्को के मिडफील्डर अय्यूब बौआदी को रॉड्री के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में पहचान लिया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार