Manu Bhaker: मनु भाकर ओलंपिक चयन ट्रायल की सबसे सफल शूटर बनकर उभरी हैं। उनके इस प्रदर्शन से हरियाणा समेत पूरे देश में खुशी का माहौल है। उल्लेखनीय है कि यह युवा अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज लगातार दूसरी बार ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही है ।

Advertisement

मनु भाकर पेरिस ओलंपिक खेलों में शूटिंग के 10 मीटर, 50 मीटर और मिक्स डबल्स इवेंट में भाग लेंगी। मनु 15 शूटरों में एकमात्र ऐसी शूटर हैं, जिन्होंने दो इवेंट के लिए ओलंपिक ट्रायल में शीर्ष स्थान हासिल किया है। मनु इन खेलों में तीन इवेंट में गोल्ड मेडल के लिए निशाना साधने जा रही है।

Advertisement

अपने प्रदर्शन और काबिलियत के दम पर मनु भाकर का कहना है कि वे देश के लिए गोल्ड मेडल जितने के लिए अपनी पूरी जान झोंक देंगी।

हालांकि, मनु भाकर ने एक तरफ जहां केंद्र सरकार की खेल नीति की प्रशंसा की तो, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। इस खिलाड़ी का कहना है कि केंद्र सरकार ने खिलाड़ियों का बहुत सहयोग किया है। लेकिन हरियाणा में शूटिंग के लिए बढ़िया रेंज नहीं है, जिससे यहां के खिलाड़ियों को काफी परेशानियों और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

इतना ही नहीं शूटिंग के खिलाड़ियों को हरियाणा सरकार से जो सुविधाएं मिल रही हैं उससे मनु भाकर संतुष्ट नहीं दिखीं। उनका कहना है कि अन्य खेलों के मुताबिक शूटिंग में भी सरकार को अधिक सुविधाएं देने की जरूरत है।

युवा अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज ने कहा कि उनको हमेशा परिवार का भरपूर साथ मिला है और इसी का नतीजा है कि वो यहां तक पहुंची हैं।

Advertisement

पेरिस ओलंपिक में देश के लिए मेडल जीतने का दावा करने के साथ ही मनु भाकर ने मतदाताओं से लोकसभा चुनाव में बढ़ चढ़ कर मतदान करने की अपील भी की है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार