रांची रॉयल्स ने जीत का सिलसिला जारी रखते हुए मेंस हॉकी इंडिया लीग में शुक्रवार को जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब के खिलाफ 4-1 से जीत दर्ज की। लगातार तीसरी जीत के साथ रांची रॉयल्स प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

Advertisement

रांची के मरांग गोमके जगपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में सीजन के अपने आखिरी घरेलू मैच में उतरी रांची रॉयल्स के लिए टॉम बून ने 20वें और 22वें मिनट गोल दागे। उनके अलावा, मनदीप सिंह (47वें मिनट) और मनमीत सिंह राय (14वें मिनट) ने एक-एक गोल किए। वहीं, सूरमा क्लब के लिए एकमात्र गोल जीतपाल ने 52वें मिनट में दागा।

Advertisement

इस मैच की शुरुआत काफी रोमांचक रही। दोनों टीमें शुरुआती पलों में ही बढ़त बनाने की कोशिश कर रही थीं। सूरमा हॉकी क्लब को शुरुआती 5 मिनट के अंदर ही पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन इसे भुनाया नहीं जा सका। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने 8 बार सर्कल में एंट्री की। रांची रॉयल्स ने मनमीत सिंह राय (14वें मिनट) के गोल से बढ़त हासिल की।

इस बढ़त के बाद, रांची रॉयल्स का आत्मविश्वास बढ़ा। मुकाबले के 20वें मिनट में टॉम बून के गोल के साथ रॉयल्स की बढ़त दोगुनी हो गई। इसके दो मिनट बाद बेल्जियम के खिलाड़ी ने पेनाल्टी कॉर्नर से ड्रैगफ्लिक को गोल में बदला। इसी के साथ रॉयल्स को 3-0 से बढ़त मिल गई। हाफटाइम तक यह टीम मुकाबले में पूरी तरह से हावी नजर आई।

दूसरे हाफ में सूरमा हॉकी क्लब ने गेंद पर कब्जा किया। यह टीम गोल करने के बहुत करीब थी, लेकिन जोशुआ बेल्ट्ज ने गेंद को लाइन से हटा दिया, जिससे रांची रॉयल्स की तीन गोल की बढ़त बरकरार रही। मेजबान टीम को भी कुछ मौके मिले, लेकिन इसे भुनाया नहीं जा सका।

इस बढ़त के बाद, रांची रॉयल्स का आत्मविश्वास बढ़ा। मुकाबले के 20वें मिनट में टॉम बून के गोल के साथ रॉयल्स की बढ़त दोगुनी हो गई। इसके दो मिनट बाद बेल्जियम के खिलाड़ी ने पेनाल्टी कॉर्नर से ड्रैगफ्लिक को गोल में बदला। इसी के साथ रॉयल्स को 3-0 से बढ़त मिल गई। हाफटाइम तक यह टीम मुकाबले में पूरी तरह से हावी नजर आई।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मैच खत्म होने में 8 मिनट शेष थे। इसी बीच जीतपाल ने सूरमा हॉकी क्लब का खाता खोल दिया। हालांकि, ये सिर्फ एक सांत्वना गोल साबित हुआ।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार