भारत की तन्वी शर्मा ने शुक्रवार को ऑर्लियंस मास्टर्स 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस युवा शटलर ने 43 मिनट तक चले मुकाबले में जापान की छठी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी नत्सुकी निदैरा को सीधे गेम में 21-14, 21-14 से हराया।

Advertisement

सेमीफाइनल में तन्वी का मुकाबला जापान की पांचवीं वरीयता प्राप्त और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता नोजोमी ओकुहारा से होगा। हालांकि, यह उनके लिए एक कठिन चुनौती होगी, क्योंकि उनकी नजर बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 इवेंट में दूसरी बार फाइनल में पहुंचने पर होगी।

Advertisement

भारत के हरिहरन अमसकारुणन और एम.आर. अर्जुन क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी से हारने के बाद ऑर्लियंस मास्टर्स 2026 से बाहर हो गए।

इससे पहले, गुरुवार को तन्वी और पुरुषों के युगल जोड़ी हरिहरन अमसकारुणन और एम.आर. अर्जुन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह बनाई थी। विश्व जूनियर चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता तन्वी ने टूर्नामेंट के पहले दिन थाईलैंड की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सुपानिदा कातेथोंग को हराते हुए राउंड ऑफ 16 में 'ऑल-इंडिया' मुकाबला तय किया था। उन्होंने अपनी साथी उभरती हुई युवा खिलाड़ी अनमोल खरब को सीधे गेम में 21-14, 21-17 से हराकर टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह बनाई।

वहीं, पुरुषों के युगल में हरिहरन और अर्जुन ने स्कॉटलैंड के अलेक्जेंडर डन और एडम प्रिंगल पर एक शानदार जीत हासिल की थी। ​​भारतीय जोड़ी ने पहले गेम में कड़ा मुकाबला करते हुए 26-24 से जीत दर्ज की, जिसके बाद दूसरे गेम को 21-14 से जीतते हुए अपना दबदबा बनाया और 35 मिनट में मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।

इसके अलावा, पहले दौर में आलारशी कश्यप सिंगापुर की येओ जिया मिन से सीधे गेम में हार गईं थीं। येओ जिया मिन विश्व रैंकिंग में 33वें स्थान पर हैं।

Advertisement

वहीं, पुरुषों के युगल में हरिहरन और अर्जुन ने स्कॉटलैंड के अलेक्जेंडर डन और एडम प्रिंगल पर एक शानदार जीत हासिल की थी। ​​भारतीय जोड़ी ने पहले गेम में कड़ा मुकाबला करते हुए 26-24 से जीत दर्ज की, जिसके बाद दूसरे गेम को 21-14 से जीतते हुए अपना दबदबा बनाया और 35 मिनट में मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत का अभियान तब समाप्त हो गया, जब क्वार्टर फाइनल में महिला टीम को खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही चीन की टीम के हाथों 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। विश्व जूनियर चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता तन्वी शर्मा ने किंगदाओ में आयोजित बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में म्यांमार पर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने पहले सिंगल्स मुकाबले में थेट हतार थुजार को 21-13, 21-16 से हराया था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार