Major Dhyan Chand Khel Ratna: साल 2025 में भारतीय निशानेबाजों ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर शानदार प्रदर्शन किया और इस खेल में देश का दबदबा बढ़ाया। भारतीय निशानेबाजों ने आईएसएसएफ विश्व कप सीरीज, एशियन शूटिंग चैंपियनशिप, आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप और विश्व कप फाइनल में दमदार प्रदर्शन किया और पदक जीते।

Advertisement

साल की शुरुआत आईएसएसएफ विश्व कप से हुई। भारतीय टीम ने कुल 15 पदक जीते। युवा निशानेबाज सुरुचि फोगाट ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में क्लीन स्वीप किया, जबकि सौरभ चौधरी ने कमबैक करते हुए मेडल जीते। म्यूनिख और अन्य लेग्स में भी भारत ने 4 से अधिक पदक हासिल किए।

Advertisement

सीजन के अंत में दोहा में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने 6 पदक जीते, जिसमें 2 स्वर्ण, 3 रजत, और 1 कांस्य पदक शामिल हैं। सुरुचि सिंह और सिमरनप्रीत कौर ने स्वर्ण जीता।

एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में भारत ने सीनियर और जूनियर श्रेणी में 99 पदक जीते, जिनमें 50 स्वर्ण पदक थे। एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में भारत का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।

पदक विजेताओं में गुरप्रीत सिंह ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में व्यक्तिगत और टीम प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। अनिश भानवाला ने 25 मीटर रैपिड फायर में रजत, एलावेनिल वलारिवान ने 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण, और अंकुर मित्तल ने डबल ट्रैप में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता। मनु भाकर ने टीम के साथ ब्रॉन्ज जीता।

दिसंबर में काहिरा में आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में भारत ने 13 पदक जीते। इसमें 3 स्वर्ण, 6 रजत और 4 कांस्य पदक रहे।

Advertisement

पदक विजेताओं में गुरप्रीत सिंह ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में व्यक्तिगत और टीम प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। अनिश भानवाला ने 25 मीटर रैपिड फायर में रजत, एलावेनिल वलारिवान ने 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण, और अंकुर मित्तल ने डबल ट्रैप में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता। मनु भाकर ने टीम के साथ ब्रॉन्ज जीता।

Also Read: LIVE Cricket Score

युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए ओलंपिक में निशानेबाजी में पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जगी है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार