Rubina Francis: भारतीय पैरा-शूटर रुबीना फ्रांसिस ने शनिवार को चेटोरौक्स में 211.1 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहकर महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 फाइनल में कांस्य पदक हासिल किया।

Advertisement

रुबीना ईरान की सरेह जावनमार्डी और तुर्की की आयसेल ओज़गन से पीछे रहीं जिन्होंने क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक प्राप्त किया।

Advertisement

फ्रांसिस ने मजबूत शुरुआत की और चरण 1 के बाद 50 अंकों के साथ सरेह से केवल .1 अंक पीछे दूसरे स्थान पर थीं, लेकिन उनके दूसरे चरण के प्रदर्शन में गिरावट के कारण वह पोडियम स्थान से बाहर हो गईं।

फ्रांसिस पर भारी दबाव के बावजूद, 25 वर्षीय पैरा-शूटर ने अपने 14वें-21वें प्रयास में नौ अंक के निशान के बाहर एक भी शॉट नहीं लगाया और मुकाबले में वापसी की राह पकड़ ली। उन्होंने तुर्की की आयसेगुल पहलीवनलार को सडन डेथ में हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

क्वालीफिकेशन राउंड में ईरान की सरेह जावनमार्डी ने कुल 570 अंकों के साथ हंगरी की क्रिस्टीना डेविड (567-17x) और फ्रांस की गेल एडोन (567-16x) से आगे शीर्ष स्थान हासिल किया था ।

इससे पहले दिन में, स्वरूप उन्हालकर पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग (एसएच1) में 613.4 के स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन राउंड में 14वें स्थान पर रहने के बाद फाइनल में जगह बनाने से चूक गए।

Advertisement

क्वालीफिकेशन राउंड में ईरान की सरेह जावनमार्डी ने कुल 570 अंकों के साथ हंगरी की क्रिस्टीना डेविड (567-17x) और फ्रांस की गेल एडोन (567-16x) से आगे शीर्ष स्थान हासिल किया था ।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार