Paris Olympics: भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने शुक्रवार को घोषणा की कि हॉकी के गोलकीपर पीआर श्रीजेश और पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर को पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों के समापन समारोह में संयुक्त ध्वजवाहक के रूप में नामित किया गया है।

Advertisement

आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा कि श्रीजेश आईओए नेतृत्व और पूरे भारतीय दल के बीच लोकप्रिय पसंद थे।

उन्होंने कहा, "श्रीजेश ने दो दशकों से अधिक समय से विशेष रूप से भारतीय हॉकी और भारतीय खेल की सेवा की है।"

पीटी उषा ने कहा कि उन्होंने भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा से बात की, जिन्होंने गुरुवार को रजत पदक जीतकर लगातार दूसरा ओलंपिक पदक जीता।

उन्होंने कहा, "मैंने नीरज चोपड़ा से बात की और पूरी सहजता के साथ श्रीजेश को समापन समारोह में ध्वजवाहक बनाए जाने पर सहमति जताई, और इस फैसले की सराहना की।"

पीटी उषा ने आगे कहा, "नीरज ने मुझसे कहा, 'मैम, अगर आपने मुझसे नहीं पूछा होता तो भी मैं श्रीजेश का नाम सुझाता।' यह नीरज के श्रीजेश और उनके भारतीय खेल में योगदान के प्रति अपार सम्मान को दर्शाता है।"

आईओए ने इससे पहले मनु भाकर को महिला ध्वजवाहक के रूप में नामित किया था। मनु भाकर भारत की स्वतंत्रता के बाद से एक ही ओलंपिक खेलों में एक से ज्यादा पदक जीतने वाली पहली एथलीट बनी थीं।

पीटी उषा ने आगे कहा, "नीरज ने मुझसे कहा, 'मैम, अगर आपने मुझसे नहीं पूछा होता तो भी मैं श्रीजेश का नाम सुझाता।' यह नीरज के श्रीजेश और उनके भारतीय खेल में योगदान के प्रति अपार सम्मान को दर्शाता है।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार