Dallas Open: टॉमी पॉल ने ऑल-अमेरिकन फाइनल में अपने ही देश के मार्कोस गिरोन को 7-6 (7-3), 5-7, 6-3 से हराकर डलास ओपन ट्रॉफी जीती, जो उनका दूसरा एटीपी टूर खिताब है। यह स्टॉकहोम में 2021 के बाद उनकी पहली बड़ी जीत भी है।

Advertisement

दक्षिणी मेथोडिस्ट विश्वविद्यालय के परिसर में एक रोमांचक मैच में टॉमी पॉल ने निर्णायक सेट में अपनी बढ़त कायम रखी।

Advertisement

शीर्ष वरीयता प्राप्त फ्रांसिस टियाफो और चौथी वरीयता प्राप्त एड्रियन मन्नारिनो के खिलाफ लगातार शीर्ष 20 में जीत हासिल करने के बाद गिरोन ने दमदार अंदाज के साथ फाइनल में प्रवेश किया।

जब उन्होंने दूसरा सेट जीत लिया, तो ऐसा लगा कि वह इस गति का उपयोग करके अपना पहला एटीपी टूर खिताब सुरक्षित कर सकते हैं।

लेकिन, दबाव में पॉल थोड़े बेहतर दिखे। इंफोसिस एटीपी स्टैट्स के अनुसार, दूसरे वरीय ने अपने सामने आए छह ब्रेक प्वाइंट में से चार बचाए और अपने दो अवसरों को भुनाया।

मैच के बाद पॉल ने कहा, "यह अविश्वसनीय मैच था। मेरे करियर का अब तक खेला सबसे अच्छा फाइनल।''

Advertisement

रविवार की खिताबी जीत के बाद पॉल एटीपी रैंकिंग में 14वें नंबर पर पहुंच गए, जिससे वह अमेरिकी खिलाडियों में टेलर फ्रिट्ज के बाद नंबर 2 पर पहुंच जाएंगे।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार