Dabang Delhi: प्रो कबड्डी लीग ने इस खेल की फैन फॉलोइंग काफी हद तक बढ़ा दी है। टूर्नामेंट का आगाज जल्द होने वाला है और सीजन 8 की चैंपियन दबंग दिल्ली पिछले सीजन में प्लेऑफ चरण में बाहर होने के बाद एक बार फिर खिताब जीतने के लिए बेताब होगी।

Advertisement

दबंग दिल्ली पिछले पांच पीकेएल सीजन में से प्रत्येक में प्लेऑफ तक पहुंची है और सीजन 11 में बड़ी जीत की उम्मीद कर रही होगी।

Advertisement

पीकेएल सीजन 11 से पहले जोगिंदर नरवाल, जिन्होंने पीकेएल 10 में दबंग दिल्ली केसी के पूर्व मुख्य कोच रामबीर सिंह खोखर के सहायक कोच के रूप में काम किया था। उन्हें अब टीम का मुख्य कोच बना दिया गया है।

जोगिंदर खिताब जीतने में माहिर हैं, उन्होंने सीजन 8 में कप्तान के तौर पर दबंग दिल्ली को अपना एकमात्र पीकेएल खिताब जितवाया था। नीलामी में दबंग दिल्ली ज्यादा सक्रिय नहीं थी, उसने सीजन 11 की खिलाड़ी नीलामी से पहले अपने ज्यादातर स्टार प्लेयर्स को बरकरार रखा था।

हालांकि, उनके पास शीर्ष प्रतिभाओं से भरी एक मजबूत टीम है। नए अभियान से पहले उनकी ताकत और कमजोरियों पर एक नजर डालते हैं।

दबंग दिल्ली टूर्नामेंट में सबसे मजबूत रेडिंग इकाइयों में से एक है, जिसमें नवीन कुमार और आशु मलिक जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। आशु मलिक ने सीजन 10 को 276 रेड पॉइंट के साथ लीग के संयुक्त शीर्ष स्कोरिंग रेडर के रूप में समाप्त किया, जबकि दो बार के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (एमवीपी) नवीन कुमार पीकेएल इतिहास में सबसे अधिक रेड पॉइंट (1005) के लिए ऑल-टाइम लीडरबोर्ड पर छठे स्थान पर हैं।

Advertisement

दबंग दिल्ली के पीकेएल 11 अभियान के लिए सबसे बड़ा खतरा चोट लगने का जोखिम है, खासकर उनके रेडरों को इससे बच के रहना होगा।

दबंग दिल्ली टूर्नामेंट में सबसे मजबूत रेडिंग इकाइयों में से एक है, जिसमें नवीन कुमार और आशु मलिक जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। आशु मलिक ने सीजन 10 को 276 रेड पॉइंट के साथ लीग के संयुक्त शीर्ष स्कोरिंग रेडर के रूप में समाप्त किया, जबकि दो बार के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (एमवीपी) नवीन कुमार पीकेएल इतिहास में सबसे अधिक रेड पॉइंट (1005) के लिए ऑल-टाइम लीडरबोर्ड पर छठे स्थान पर हैं।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार