प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर स्टार जैवलियन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए भारतीय खेलों में हुए बदलावों की सराहना की। ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के खेल क्षेत्र में कई बेहतरीन बदलाव देखने को मिले हैं।

Advertisement

नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा, "मैं हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर उनको बहुत सारी शुभकामनाएं देता हूं। मैं बताना चाहता हूं कि उनके आने के बाद हमारे देश के खेलों में कितने अच्छे बदलाव हुए हैं। जब भी हम मेडल जीतकर आते हैं, या किसी ने मेडल नहीं भी जीता है, तो वो सभी को बुलाते हैं और सभी से अच्छे से बात करते हैं, बराबर सम्मान देते हैं।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर स्टार जैवलियन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए भारतीय खेलों में हुए बदलावों की सराहना की। ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के खेल क्षेत्र में कई बेहतरीन बदलाव देखने को मिले हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मौके पर दिग्गज शटलर साइना नेहवाल ने पत्रकारों से कहा, "मैं उनसे पांच-छह साल पहले मिली थी, जब मैं वर्ल्ड नंबर वन बनी थी, उस समय उन्होंने बताया था कि खेल खेलना चाहिए, बहुत अच्छी बात होती है। आज उनका जन्मदिन है, इस मौके पर मैं उन्हें बधाई देती हूं। मैं बस उनसे यही पूछना चाहती हूं कि आप इतने फिट कैसे रहते हैं। हमें तो अभी से ही कमर दर्द, घुटने में दर्द हो जाता है, लेकिन उन्हें देखकर बहुत अच्छा लगता है। मैं उम्मीद करती हूं कि वह ऐसे ही फिट रहें।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार