Fourth Test:

Advertisement

Advertisement

सैम कॉन्‍स्‍टास के दूसरी पारी में लगाए गए अर्धशतक से ऑस्ट्रेलिया ए ने इंडिया ए को छह विकेट से हराकर सीरीज़ पर 2-0 का कब्ज़ा जमा लिया है। इस अर्धशतक से कॉन्‍स्‍टास ने ओपनिंग के लिए अपना दावा भी पेश किया।

हालांकि इंडिया ए के लिए राहत की बात ध्रुव जुरेल का लगातार दूसरा अर्धशतक और प्रसिद्ध कृष्णा की दोनों पारियों में अच्छी गेंदबाज़ी रही और दोनों ही खिलाड़ियों ने इस प्रदर्शन से पर्थ टेस्ट के लिए अपना दावा मज़बूत किया है।

कॉन्‍स्‍टास ने नाबाद 73 रन बनाए और बो वेबस्टर (नाबाद 46) के साथ 96 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिला दी। इससे पहले नई गेंद द्वारा प्रसिद्ध द्वारा दिए गए दो झटकों से ऑस्ट्रेलिया ए 168 रनों का पीछा करते हुए चार विकेट पर 73 के स्कोर के साथ संघर्ष कर रही थी।

वहीं इससे पहले दिन की शुरुआत में मैच का दूसरा अर्धशतक लगाते हुए जुरेल ने भारत को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। नीतीश कुमार रेड्डी (38), तनुष कोटियन (44) और प्रसिद्ध (29) ने उनका अच्छा साथ दिया।

Advertisement

प्रसिद्ध ने जब मार्कस हैरिस और कैमरन बेनक्रॉफ्ट को पहले ही ओवर में गोल्डन डक पर आउट किया तो लगा कि मैच रोमांचक हो सकता है, लेकिन कॉन्‍स्‍टास ने पहले कप्तान नेथन मैक्सवीनी (25) और फिर वेबस्टर के साथ मिलकर अपनी टीम को आसान जीत दिला दी।

वहीं इससे पहले दिन की शुरुआत में मैच का दूसरा अर्धशतक लगाते हुए जुरेल ने भारत को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। नीतीश कुमार रेड्डी (38), तनुष कोटियन (44) और प्रसिद्ध (29) ने उनका अच्छा साथ दिया।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार