थाईलैंड ओपन में रविवार को सिल्वर मेडल जीतने के बाद भारत की टॉप मेंस डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने आगामी मलेशिया मास्टर्स में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। थाईलैंड ओपन के फाइनल तक शानदार प्रदर्शन करने के बाद, यह जोड़ी अब अपने शेड्यूल को सावधानी से मैनेज कर रही है।

Advertisement

रविवार को सिल्वर मेडल से संतोष करने के बाद, इस भारतीय जोड़ी ने बताया कि वह मलेशिया में मुकाबला नहीं करेंगे। यह जोड़ी टूर के सिंगापुर, इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया लेग में वापसी करेगी।

Advertisement

रेड्डी ने मुकाबले के बाद कहा, "हम मलेशिया में नहीं खेल रहे हैं। हम सिंगापुर, इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया में खेल रहे हैं।"

यह फैसला तब आया, जब सात्विक और चिराग ने थाईलैंड में अभियान के दौरान अपनी लय और आत्मविश्वास को फिर से हासिल किया। हालांकि, गोल्ड मेडल मैच में उन्हें इंडोनेशिया के लियो रॉली कार्नांडो और डेनियल मार्थिन के हाथों 12-21, 23-25 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

जहां पहला गेम तेजी से हाथ से निकल गया, वहीं भारतीय जोड़ी ने दूसरे गेम में जोरदार वापसी की। उन्होंने चार चैंपियनशिप प्वाइंट्स बचाए, लेकिन आखिर में वे थोड़े से अंतर से हार गए। शेट्टी ने माना कि वहां के हालात की तेज गति के कारण जोड़ी को शुरुआत में जमने में मुश्किल हुई।

रेड्डी ने माना कि हाल के महीनों में उनका आत्मविश्वास कम हुआ था, लेकिन उन्हें लगा कि उनकी जोड़ी धीरे-धीरे अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर की ओर लौट रही है।

Advertisement

जहां पहला गेम तेजी से हाथ से निकल गया, वहीं भारतीय जोड़ी ने दूसरे गेम में जोरदार वापसी की। उन्होंने चार चैंपियनशिप प्वाइंट्स बचाए, लेकिन आखिर में वे थोड़े से अंतर से हार गए। शेट्टी ने माना कि वहां के हालात की तेज गति के कारण जोड़ी को शुरुआत में जमने में मुश्किल हुई।

Also Read: LIVE Cricket Score

शेट्टी ने भी इस बात का समर्थन किया और भारत के हालिया थॉमस कप अभियान को एक ऐसे मोड़ के रूप में बताया, जिसने इस जोड़ी को अपने खेल पर फिर से भरोसा करने में मदद की। उन्होने कहा, "मुझे लगता है कि साल की शुरुआत में, हमने अच्छा खेला था। मुझे लगता है कि धीरे-धीरे हम अपना आत्मविश्वास वापस पा रहे हैं। खासकर थॉमस कप के बाद, हमें अपने खेल में काफी ज्यादा आत्मविश्वास महसूस हुआ। हालांकि आज हम हार गए, लेकिन मुझे लगता है कि हम आगे बढ़ सकते हैं।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार