सिंगापुर ओपन में गुरुवार का दिन भारत के लिए शानदार रहा। स्टार शटलर पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी की डबल्स जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। मिश्रित डबल्स में तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला की जोड़ी भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई।

Advertisement

सिंधु ने टूर्नामेंट में अपनी शानदार लय को जारी रखते हुए जबरदस्त जीत हासिल की। उन्होंने जापान की रिको गुंजी को सिर्फ 37 मिनट में सीधे गेम में 21-9, 21-12 से हरा दिया। सिंधु शुरू से ही मैच पर हावी दिखीं। उन्होंने रैलियों को आसानी से नियंत्रित किया और अपनी विरोधी को मैच में जमने का कोई मौका नहीं दिया। पहले राउंड में इंडोनेशिया की पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी पुत्री कुसुमा वर्दानी को हराने के बाद, सिंधु ने बिना अपनी लय खोए, उसी गति के साथ टॉप-8 में जगह बनाई।

Advertisement

हालाकिं, उनकी अगली चुनौती अब तक की सबसे कठिन हो सकती है। सिंधु का मुकाबला मौजूदा ओलंपिक चैंपियन और दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी एन से-यंग से होगा। सिंधु अब तक आठ मुकाबलों में इस खिलाड़ी को कभी नहीं हरा पाई हैं।

पुरुष डबल्स में, चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी सात्विक और चिराग को काफी कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ा। उन्होंने तीन गेम तक चले मैच में चीनी ताइपे की जोड़ी ली झे-हुई और यांग पो-ह्सुआन को हराया।

भारतीय जोड़ी ने पहला गेम 21-15 से जीतकर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी, लेकिन दूसरे गेम में उनकी लय पूरी तरह से बिगड़ गई। उनके विरोधियों ने 11-21 से गेम जीतकर मैच को निर्णायक गेम तक पहुंचा दिया। निर्णायक गेम में भी मुकाबला काफी देर तक संघर्षपूर्ण रहा, लेकिन अंत में भारतीय जोड़ी ने अपना संयम बनाए रखते हुए 21-18 से जीत हासिल ली। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय जोड़ी का मुकाबला मलेशिया के आरोन ताई और कांग खाई जिंग से होगा।

पुरुष डबल्स में, चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी सात्विक और चिराग को काफी कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ा। उन्होंने तीन गेम तक चले मैच में चीनी ताइपे की जोड़ी ली झे-हुई और यांग पो-ह्सुआन को हराया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

लक्ष्य का क्वार्टर-फाइनल तक का सफर कुछ अजीब परिस्थितियों में तय हुआ, जब थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसर्न ने राउंड-ऑफ-16 के मुकाबले की शुरुआत के कुछ ही पलों बाद मैच से नाम वापस ले लिया। पेरिस 2024 के रजत पदक विजेता ने सिर्फ दो अंक खेले जाने के बाद ही मैच छोड़ दिया।इससे भारतीय अगले दौर में जगह मिल गई। उनका अगला मुकाबला जापान के कोकी वतनबे से होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार