21 महीनों के कार्यकाल के बाद नॉटिंघम फॉरेस्ट ने हेड कोच नूनो एस्पिरिटो सैंटो को बर्खास्त कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक क्लब के मालिक इवेंजेलोस मारिनाकिस के साथ सैंटो के संबंधों में खटास थी। ऐसे में दो हफ्तों से उनकी नौकरी पर खतरा मंडरा रहा था।

Advertisement

प्रीमियर लीग क्लब ने कहा, "नॉटिंघम फॉरेस्ट फुटबॉल क्लब पुष्टि करता है कि हाल की परिस्थितियों को देखते हुए, नूनो एस्पिरिटो सैंटो को हेड कोच के पद से मुक्त कर दिया गया है। सिटी ग्राउंड में एक बेहद सफल दौर में नूनो के योगदान के लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं। उनके योगदान को क्लब के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।"

Advertisement

पिछले सीजन में सैंटो ने फॉरेस्ट को प्रीमियर लीग में सातवें स्थान पर पहुंचाया था। यह 1994-95 के बाद से टीम का सर्वोच्च स्थान था, जिसके साथ फॉरेस्ट ने तीन दशकों में पहली बार यूरोप के लिए क्वालीफाई किया। टीम की सफलता के बाद सैंटो ने जून में एक नए तीन साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे।

क्लब ने कहा, "पिछले सीजन में हमारी सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले सदस्य के रूप में, नूनो हमेशा हमारी यात्रा में एक विशेष स्थान रखेंगे।"

मैनेजर के रूप में नूनो के कार्यकाल के दौरान क्लब की सफलता के बावजूद, क्लब के मालिक मारिनाकिस के साथ उनके रिश्ते तनावपूर्ण बने रहे।

सैंटो अगस्त में ही खुलासा कर चुके थे कि उन्हें अपनी नौकरी को लेकर डर था। सैंटो ने समर ट्रांसफर विंडो में क्लब की गतिविधियों की आलोचना करते हुए कहा था कि उन्होंने एक अच्छा मौका गंवा दिया।

Advertisement

मैनेजर के रूप में नूनो के कार्यकाल के दौरान क्लब की सफलता के बावजूद, क्लब के मालिक मारिनाकिस के साथ उनके रिश्ते तनावपूर्ण बने रहे।

Also Read: LIVE Cricket Score

स्टीव कूपर की बर्खास्तगी के बाद, पुर्तगाली कोच दिसंबर 2023 में ढाई साल के अनुबंध पर क्लब में शामिल हुए थे। नूनो एस्पिरिटो सैंटो की कोचिंग में फॉरेस्ट ने 71 मैच खेले, जिसमें 30 मुकाबले अपने नाम किए, 15 मैच ड्रॉ रहे और 26 में हार मिली।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार