PM Modi: भारत के लिए पेरिस पैरालंपिक काफी ऐतिहासिक रहा। देश के पैरा-एथलीटों ने कुल 29 मेडल अपने नाम किए। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एथलीटों की सराहना की है।

Advertisement

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पैरा-एथलीटों के खेल के प्रति समर्पण और अदम्य साहस की प्रशंसा की।

Advertisement

उन्होने लिखा, "पैरा ओलंपिक 2024 विशेष और ऐतिहासिक रहा है। भारत बहुत खुश है कि हमारे अविश्वसनीय पैरा-एथलीटों ने 29 पदक जीते हैं, जो खेलों में भारत की शुरुआत के बाद से अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है।

''यह उपलब्धि हमारे एथलीटों के अटूट समर्पण और अदम्य साहस के कारण है। उनके खेल प्रदर्शन ने हमें याद करने के लिए कई पल दिए हैं और कई आने वाले एथलीटों को प्रेरित किया है।"

पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों का रविवार शाम को समापन हो गया। स्टेड डी फ्रांस में समापन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें लगभग 64,000 दर्शकों और 8,500 से अधिक एथलीटों संग उनके स्टाफ ने भाग लिया।

11 दिनों की प्रतियोगिता के बाद, भारतीय पैरा-एथलीटों ने पेरिस पैरालिंपिक में 7 स्वर्ण, 9 रजत और 13 कांस्य पदक जीते। पैरालंपिक में भारत का पहला पदक 1972 के खेलों में आया था, जिसमें मुरलीकांत पेटकर ने तैराकी में स्वर्ण पदक जीता था।

Advertisement

पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों का रविवार शाम को समापन हो गया। स्टेड डी फ्रांस में समापन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें लगभग 64,000 दर्शकों और 8,500 से अधिक एथलीटों संग उनके स्टाफ ने भाग लिया।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार