एचसीएल स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर में मंगलवार को पुरुष प्री-क्वार्टर फाइनल में सूरज कुमार चंद ने मिस्र के हसन मेनशावी के खिलाफ 11-4, 8-11, 11-2, 9-11, 11-8 से जीत हासिल की। वर्ल्ड यूनिवर्सिटी स्क्वैश चैंपियनशिप में सिंगल्स का खिताब जीतने वाले सूरज कुमार चंद ने यह मुकाबला 73 मिनट में अपने नाम किया।

Advertisement

एक अन्य रोमांचक मुकाबले में, संदेश पलानीवेल रविकुमार ने 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए छठे सीड अयान वजीराली को 6-11, 10-12, 11-5, 11-6, 11-7 से मात देकर मेंस क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, महिलाओं के वर्ग में, टॉप सीड तन्वी खन्ना ने वसुंधरा नंगारे को सीधे गेम में हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

इससे पहले, सोमवार को पुरुष सिंगल्स के शुरुआती दौर में अरिहंत केएस ने स्विट्जरलैंड के लिएंड्रो मैनहार्ट को 11-6, 9-11, 13-11, 11-4 से मात दी।

महिलाओं के पहले दौर के मुकाबलों में, पूजा आरती रघु ने वापसी करते हुए काशवी मंगल को 13-15, 11-6, 11-6, 7-11, 11-9 से हराया। एक अन्य भारतीय खिलाड़ी, अनन्या नारायणन ने आहना सिंह को 8-11, 11-2, 11-8, 11-8 से हराया, जबकि वसुंधरा नंगारे ने अपनी ही देश की खिलाड़ी जेनेट विधि को 11-8, 11-5, 11-5 से मात दी।

एचसीएल स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर ने अब तक इंदौर, मुंबई और चेन्नई में इवेंट आयोजित किए हैं और अब यह कोलकाता चरण में है। इस इवेंट में महिला और पुरुष, दोनों वर्गों में इनामी राशि 9,000 डॉलर रखी गई है।

भारतीय खिलाड़ियों के परिणाम (प्री-क्वार्टर फाइनल):

पुरुष वर्ग:

आठवीं वरीयता प्राप्त ओम सेमवाल ने रवि दीक्षित को 11-6, 12-10, 12-14, 11-2 से हराया।

संधेश पलानीवेल रविकुमार ने अयान वजीरअली को 6-11, 10-12, 11-5, 11-6, 11-7 से मात दी।

शीर्ष वरीयता प्राप्त मोहम्मद गोहर (मिस्र) ने अरिहंत केएस को 12-10, 11-2, 11-6 से पराजित किया।

सूरज कुमार चंद ने हसन मेन्शावी (मिस्र) को 11-4, 8-11, 11-2, 9-11, 11-8 से हराया।

दूसरी वरीयता प्राप्त अहमद सईद सोभी (मिस्र) ने दीपक मंडल को 11-9, 12-10, 6-11, 11-4 से मात दी।

हाजेम होसाम (मिस्र) ने राहुल बैथा को 6-11, 13-11, 11-3, 11-5 से हराया।

तीसरी वरीयता प्राप्त सैफ रेफाय (मिस्र) ने फैबियन इगेलब्रिंक (जर्मनी) को 11-1, 11-3, 11-4 से शिकस्त दी।

शौर्य बावा ने सातवीं वरीयता प्राप्त इस्लाम कौरिताम (मिस्र) को 8-11, 11-6, 11-3, 11-3 से हराया।

महिला वर्ग:

तीसरी वरीयता प्राप्त सोहायला हाजेम (मिस्र) ने अंजलि सेमवाल को 11-4, 12-10, 11-5 से हराया।

अनन्या नारायणन ने रानी गुप्ता को 11-4, 11-1, 11-5 से मात दी।

शीर्ष वरीयता प्राप्त तन्वी खन्ना ने वसुंधरा नांगरे को 11-3, 11-6, 11-7 से पराजित किया।

निरुपमा दुबे ने व्योमिका खंडेलवाल को 11-8, 11-5, 11-4 से हराया।

चौथी वरीयता प्राप्त कैरोलिना श्रामकोवा (चेक गणराज्य) ने रिवा निंबालकर को 11-4, 11-2, 12-10 से मात दी।

दूसरी वरीयता प्राप्त मेन्ना वालिद (मिस्र) ने अनिका दुबे को 12-10, 11-6, 12-10 से हराया।

चौथी वरीयता प्राप्त कैरोलिना श्रामकोवा (चेक गणराज्य) ने रिवा निंबालकर को 11-4, 11-2, 12-10 से मात दी।

Also Read: LIVE Cricket Score

रथिका सीलन ने पूजा आरती रघु को 11-1, 11-2, 11-3 से पराजित किया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार