इंडियन ओपन का दूसरा संस्करण बुधवार को मुंबई के मशहूर ब्रेबॉर्न स्टेडियम में शुरू होगा। पांच दिनों तक चलने वाले इवेंट में कई जोरदार स्क्वैश मुकाबले देखने को मिलेंगे। इस टूर्नामेंट में भारत के टॉप खिलाड़ियों के साथ-साथ इंटरनेशनल खिलाड़ियों का भी लाइनअप काफी मजबूत है, जिसमें पुरुषों और महिलाओं दोनों कैटेगरी में कुल 30 मैच खेले जाएंगे।
सभी खिलाड़ी पीएसए रैंकिंग प्वाइंट्स और इस प्रतिष्ठित खिताब के लिए मुकाबला करेंगे। इंडियन ओपन, जिसे प्रोफेशनल स्क्वैश एसोसिएशन (पीएसए) से मंजूरी मिली है और स्क्वैश रैकेट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसआरएफआई) ने आयोजित किया है, एक पीएसए कॉपर इवेंट है, जिसमें पुरुषों और महिलाओं के लिए इनामी राशि बराबर होती है। यह भारतीय खिलाड़ियों के लिए अपने देश में ही टॉप इंटरनेशनल विरोधियों का सामना करने और जरूरी अनुभव हासिल करने का एक अहम मंच है।
ज्यादातर ध्यान टॉप सीड और मौजूदा चैंपियन अनाहत सिंह पर होगा, जो पीसीए टूर पर एक शानदार साल बिताने के बाद वापसी कर रही हैं। अनाहत के साथ भारत के टॉप खिलाड़ी रामित टंडन, वीर चोत्रानी, अभय सिंह, और अनुभवी जोशना चिनप्पा भी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। ये सभी घरेलू दर्शकों के सामने अपनी छाप छोड़ने को बेकरार होंगे। इस टूर्नामेंट में इंटरनेशनल खिलाड़ियों का भी एक मजबूत लाइनअप है, जिसमें याह्या एलनावस्ने, नादीन एलहमाम, और एनोरा विलार्ड शामिल हैं। इससे पूरे हफ्ते पुरुषों और महिलाओं दोनों कैटेगरी में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
टूर्नामेंट से पहले, खिलाड़ियों अनाहत सिंह और रामित टंडन ने आने वाले इवेंट और भारतीय स्क्वैश खिलाड़ियों के लिए देश में ही मुकाबला करने के बढ़ते मौकों पर अपने विचार रखे। टूर्नामेंट की अहमियत पर बात करते हुए रामित टंडन ने कहा, "खिलाड़ियों को भारत आना बहुत पसंद है, क्योंकि यहां की संस्कृति और मेहमान नवाजी बहुत अच्छी है। पिछले साल पीसीए टूर के कई खिलाड़ियों ने मुझसे कहा था कि यह साल के सबसे बेहतरीन इवेंट्स में से एक था। टूर्नामेंट में दी जाने वाली सुविधाएं बहुत ही शानदार हैं। इसके साथ ही अपने देश में खेलने का एक अलग ही दबाव होता है, क्योंकि दोस्त, परिवार और भारतीय फैंस मैच देख रहे होते हैं।"
उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट के जरिए भारतीय खिलाड़ियों के पास काफी कुछ सीखने का अवसर होता है। उन्होंने कहा, "इंडियन ओपन भारतीय खिलाड़ियों को दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करने का मौका देता है और युवा खिलाड़ियों को उनसे सीखने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है।"
टूर्नामेंट से पहले, खिलाड़ियों अनाहत सिंह और रामित टंडन ने आने वाले इवेंट और भारतीय स्क्वैश खिलाड़ियों के लिए देश में ही मुकाबला करने के बढ़ते मौकों पर अपने विचार रखे। टूर्नामेंट की अहमियत पर बात करते हुए रामित टंडन ने कहा, "खिलाड़ियों को भारत आना बहुत पसंद है, क्योंकि यहां की संस्कृति और मेहमान नवाजी बहुत अच्छी है। पिछले साल पीसीए टूर के कई खिलाड़ियों ने मुझसे कहा था कि यह साल के सबसे बेहतरीन इवेंट्स में से एक था। टूर्नामेंट में दी जाने वाली सुविधाएं बहुत ही शानदार हैं। इसके साथ ही अपने देश में खेलने का एक अलग ही दबाव होता है, क्योंकि दोस्त, परिवार और भारतीय फैंस मैच देख रहे होते हैं।"
Also Read: LIVE Cricket Score
टूर्नामेंट की शुरुआत 18 मार्च को होगी, जिसमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों के पहले दौर के मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का दूसरा दौर 19 मार्च को खेला जाएगा, जबकि क्वार्टर फाइनल मुकाबला 20 मार्च को होगा। सेमीफाइनल मैच 21 मार्च को खेले जाएंगे। वहीं, टूर्नामेंट का समापन रविवार, 22 मार्च को फाइनल मैच के साथ होगा।