भारत के प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ी विनय कुमार तेवथिया ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में अपने शानदार प्रदर्शन से पहचान बनाई है। इस खिलाड़ी को उनकी तेजी, फुर्ती, सटीक टैकलिंग और रेडिंग के लिए पहचाना जाता है। हरियाणा स्टीलर्स के इस स्टार खिलाड़ी ने कई मुकाबलों में टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वह पीकेएल सीजन 11 के विजेता भी रहे हैं।

Advertisement

5 जुलाई 1999 को बागपत के निरोजपुर गांव में जन्मे विनय के आस-पास कबड्डी का माहौल था। उन्हें खुद भी इस खेल में दिलचस्पी थी।

Advertisement

बेटे की रुचि को देखते हुए परिवार ने भी उन पर अपनी मर्जी नहीं थोपी। विनय पर किसी भी चीज का दबाव नहीं डाला गया। परिवार ने स्पष्ट तौर पर कह दिया कि वो करियर को जिस दिशा में चाहें, ले जाने के लिए स्वतंत्र हैं।

परिवार विनय से कहता कि वो जिस भी काम को करें, उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ दें। परिवार को अपने लाल पर पूरा विश्वास था।

जब विनय कुमार छठी कक्षा में थे, तो किसी ने उन्हें कबड्डी खेलना शुरू करने के लिए कहा। विनय को बताया गया कि इस खेल के जरिए वह खुद को फिट रख सकते हैं। विनय इस शख्स को अपने बड़े भाई के समान मानते थे, इसलिए उनकी बात पर यकीन था। इसी शख्स ने विनय को कबड्डी की बारीकियों के बारे में बताया।

विनय कुमार ने जूनियर स्तर पर कबड्डी में अपना जलवा दिखाया। उन्होंने तीन जूनियर नेशनल खेले। इसके बाद दो सीनियर नेशनल में हिस्सा लिया। फेडरेशन कप भी खेला।

Advertisement

नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडलिस्ट विनय ने साल 2019 में अपना प्रोफेशनल करियर शुरू किया। वह सीजन-7 में हरियाणा स्टीलर्स से जुड़े। इस टीम के साथ जुड़ने के बाद विनय ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। जब विनय ने खेलना शुरू किया था, उस समय राकेश कुमार और अनूप कुमार उनके आदर्श थे।

विनय का मानना है कि अगर हम फिट हैं, तो अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। अगर हम फिटनेस पर ध्यान नहीं देंगे, तो हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहेगा।

दाल बाटी चूरमा के शौकीन विनय का मानना है कि अगर खिलाड़ी फिट रहने के लिए अच्छी ट्रेनिंग कर रहा है, तो पोषण भी उतना ही जरूरी है। डाइट में वो चीजें बहुत अहम हैं, जो फिटनेस के लिए जरूरी हैं।

Advertisement

उनका मानना है कि सफल खिलाड़ी बनने के लिए निरंतरता जरूरी है। एक ही बार में अपने लक्ष्य को हासिल नहीं किया जा सकता। उसके लिए बार-बार प्रयास करना जरूरी है।

विनय कुमार का कहना है कि हम गलतियां करते हैं। कई बार असफल होते हैं, लेकिन हमें यह समझना चाहिए कि हम कहां गलती कर रहे हैं और कहां सुधार कर सकते हैं? कैसे इसे बेहतर बनाया जा सकता है?

उनका मानना है कि सफल खिलाड़ी बनने के लिए निरंतरता जरूरी है। एक ही बार में अपने लक्ष्य को हासिल नहीं किया जा सकता। उसके लिए बार-बार प्रयास करना जरूरी है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

विनय कुमार ने बचपन में ही कबड्डी में अपना करियर बनाने की ठान ली थी। उनके मुताबिक, आपको यह पता होना चाहिए कि आपके लिए सबसे जरूरी क्या है। जब आपको यह समझ में आ जाए कि आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण क्या है, तो आपको उसी पर काम करना चाहिए। यही सफल होने का सबसे अच्छा और आसान तरीका है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार