पंजाब एफसी ने रविवार को जीएमसी एथलेटिक स्टेडियम, बम्बोलिम में खेले गए ग्रुप सी के मुकाबले में मोहम्मडन एससी को 3-0 से हरा दिया। टूर्नामेंट में पंजाब एफसी की यह लगातार दूसरी जीत थी।

Advertisement

पंजाब के लिए निंथोइंगानबा मीतेई, समीर जेल्जकोविच और मैंग्लेंथांग किपगेन ने गोल किए। जीत के साथ पंजाब एफसी के दो मैचों में छह अंक हो गए हैं और टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना बढ़ गई है।

Advertisement

दानी रामिरेज, मैंग्लेंथांग किपगेन, निंथोई और मुहम्मद सुहैल की जोड़ी ने लगातार मोहम्मडन डिफेंस पर दबाव बनाए रखा। पहला गोल इन चारों के शानदार वन-टच पास के बाद आया। दूसरा गोल हाफ टाइम से तीन मिनट पहले हुआ। निंथोई ने हेडर से दूसरा गोल दागा।

तीसरा गोल 72वें मिनट में मैंग्लेंथांग किपगेन ने किया। यह गोल स्थानापन्न खिलाड़ी लियोन ऑगस्टाइन के सहयोग से हुआ। पंजाब ने अपने खेल की गति को नियंत्रित करना जारी रखा और स्कोरलाइन बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास जारी रखा। नए खिलाड़ी न्सुंगुसी एफिओंग ने स्थानापन्न के रूप में आकर मौके बनाए, लेकिन गोल नहीं कर पाए। वहीं मोहम्मडन एससी पूरे मैच के दौरान एक भी गोल नहीं कर सकी।

दानी रामिरेज, मैंग्लेंथांग किपगेन, निंथोई और मुहम्मद सुहैल की जोड़ी ने लगातार मोहम्मडन डिफेंस पर दबाव बनाए रखा। पहला गोल इन चारों के शानदार वन-टच पास के बाद आया। दूसरा गोल हाफ टाइम से तीन मिनट पहले हुआ। निंथोई ने हेडर से दूसरा गोल दागा।

Also Read: LIVE Cricket Score

पंजाब एफसी 5 नवंबर को जवाहरलाल नेहरू फतोर्दा स्टेडियम में अपने अंतिम ग्रुप मैच में बेंगलुरु एफसी से भिड़ेगी, जिससे ग्रुप सी के विजेता का फैसला हो सकता है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार