सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को भारतीय रेसलर विनेश फोगाट मामले में रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) की याचिका को खारिज कर दिया है। डब्ल्यूएफआई ने विनेश फोगाट को एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल में हिस्सा लेने की इजाजत देने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उनके अंतरिम आदेश के तहत विनेश फोगाट ने एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल में हिस्सा ले लिया है। ऐसे में अब आगे की सुनवाई का कोई आधार नहीं बनता। पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को एशियन गेम्स ट्रायल में भाग लेने की इजाजत दे दी थी। हालांकि ट्रायल के दौरान विनेश एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने में नाकाम रहीं।

Advertisement

विनेश को 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। मीनाक्षी ने विनेश को 6-4 से हराते हुए उनके एशियन गेम्स में हिस्सा लेने के सपने को तोड़ा। हालांकि विनेश ने कहा कि वह हार नहीं मानेंगी और जल्द ही जोरदार वापसी करेंगी। डब्ल्यूएफआई ने विनेश को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 4 सवालों के जवाब मांगे थे।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उनके अंतरिम आदेश के तहत विनेश फोगाट ने एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल में हिस्सा ले लिया है। ऐसे में अब आगे की सुनवाई का कोई आधार नहीं बनता। पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को एशियन गेम्स ट्रायल में भाग लेने की इजाजत दे दी थी। हालांकि ट्रायल के दौरान विनेश एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने में नाकाम रहीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

डब्ल्यूएफआई के फैसले के बाद विनेश ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और इस मामले में दखल देने की अपील की थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने विनेश को बड़ी राहत देते हुए उन्हें एशियन गेम्स के ट्रायल में हिस्सा लेने की इजाजत दे दी थी। हाई कोर्ट ने डब्ल्यूएफआई को नोटिस भेजने के लिए फटकार भी लगाई थी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार