वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स (डब्ल्यूपीए) ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 के लिए ताशकंद को मेजबान शहर के तौर पर चुना है। पहली बार यह प्रतिष्ठित इवेंट उज्बेकिस्तान और मध्य एशिया में आयोजित किया जाएगा। दुनिया का सबसे बड़ा एकल पैरा खेल इवेंट जून 2027 में ओलंपिक सिटी मेन स्टेडियम में आयोजित होगा।

Advertisement

इंटरनेशनल पैरालंपिक कमेटी ने मंगलवार को एक प्रेस रिलीज में बताया कि ताशकंद में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 का 13वां संस्करण आयोजित होगा। ऐसा पांचवीं बार होगा, जब यह इवेंट एशिया में आयोजित किया जाएगा। इससे पहले दोहा 2015, दुबई 2019, कोबे 2024 और नई दिल्ली 2025 में यह इवेंट हो चुका है।

Advertisement

100 से ज्यादा देशों के लगभग 1,300 एथलीट्स के शामिल होने की उम्मीद के साथ, यह चैंपियनशिप देश में अब तक आयोजित होने वाला सबसे बड़ा इंटरनेशनल पैरा खेल इवेंट बनने जा रहा है।

हालांकि, इवेंट्स की आखिरी संख्या अभी पक्की नहीं हुई है, लेकिन प्रोग्राम में कम से कम 164 इवेंट शामिल होंगे, जो पैरालंपिक खेलों के प्रोग्राम के हिसाब से होंगे। इसमें कुछ और इवेंट्स भी शामिल हो सकते हैं।

वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स के प्रमुख पॉल फिट्जगेराल्ड ने देश और इस इलाके, दोनों के लिए इस इवेंट के महत्व पर कहा, "हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 उज्बेकिस्तान के ताशकंद में होगी। यह देश में अब तक का सबसे बड़ा इंटरनेशनल पैरा-खेल इवेंट होगा, जो हमारे खेल और हमारे फैन बेस को बढ़ाने के साथ-साथ मध्य एशिया में दिव्यांग लोगों के प्रति समाज की सोच को बदलने के लिए बड़े मौके खोलेगा।"

फिट्जगेराल्ड ने पैरा-एथलेटिक्स में उज्बेकिस्तान की हाल की तरक्की की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, "पिछले कुछ वर्षों में, उज्बेकिस्तान ने पैरा एथलेटिक्स में एक उभरते हुए एशियाई देश के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। उनके एथलीट्स ने वर्ल्ड चैंपियनशिप और पैरालंपिक खेलों में लगातार बेहतर नतीजे दिए हैं, जो सुविधाओं को बेहतर बनाने और खेल में निवेश करने के लिए उज्बेकिस्तान की नेशनल पैरालंपिक कमेटी की कोशिशों को दिखाता है। हमें पूरा भरोसा है कि आगामी वर्ल्ड चैंपियनशिप न सिर्फ इस देश में, बल्कि पूरे इलाके में एक यादगार छाप छोड़ेगी।"

Advertisement

वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सबसे हालिया संस्करण भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित किया गया था, जहां 100 से अधिक देशों के 1,000 से ज्यादा खिलाड़ियों ने 186 पदक स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। ब्राजील ने पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया था। इस देश ने कुल 44 पदक जीते, जिनमें 15 गोल्ड, 20 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे। चीन 52 पदकों (13 स्वर्ण सहित) के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि उज्बेकिस्तान 5 गोल्ड के साथ शीर्ष 15 में शामिल रहा।

फिट्जगेराल्ड ने पैरा-एथलेटिक्स में उज्बेकिस्तान की हाल की तरक्की की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, "पिछले कुछ वर्षों में, उज्बेकिस्तान ने पैरा एथलेटिक्स में एक उभरते हुए एशियाई देश के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। उनके एथलीट्स ने वर्ल्ड चैंपियनशिप और पैरालंपिक खेलों में लगातार बेहतर नतीजे दिए हैं, जो सुविधाओं को बेहतर बनाने और खेल में निवेश करने के लिए उज्बेकिस्तान की नेशनल पैरालंपिक कमेटी की कोशिशों को दिखाता है। हमें पूरा भरोसा है कि आगामी वर्ल्ड चैंपियनशिप न सिर्फ इस देश में, बल्कि पूरे इलाके में एक यादगार छाप छोड़ेगी।"

Also Read: LIVE Cricket Score

ब्राजील 44 मेडल्स के साथ पदक तालिका में सबसे ऊपर रहा, जिसमें 15 गोल्ड, 20 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे। चीन 52 मेडल के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जिसमें 13 गोल्ड मेडल शामिल थे, जबकि उज्बेकिस्तान 5 गोल्ड मेडलों के साथ शीर्ष 15 में जगह बनाने में सफल रहा।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार