फीफा को फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टिकट बिक्री के दौरान एक तकनीकी गड़बड़ी की वजह से असहज स्थिति का सामना करना पड़ा है। फुटबॉल फैंस ने बिना भुगतान किए विश्व कप के टिकट खरीद लिए। इससे फीफा को नुकसान हुआ। फुटबॉल की वैश्विक संस्था ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बिना भुगतान के खरीदे गए टिकटों को रद्द कर दिया है और फैंस से कीमत अदा करने की अपील की है।

Advertisement

फीफा के मुताबिक, "लगभग 60 प्रशंसकों को 3 जून को एक आधिकारिक संदेश भेजा गया, जिसमें बताया गया कि चेकआउट प्रक्रिया के दौरान हुई भुगतान संबंधी समस्या के कारण उन्हें टिकट बिना किसी भुगतान शुल्क के आवंटित हो गए थे। यह एक तकनीकी त्रुटि थी और टिकटों की वास्तविक कीमत सिस्टम में सही ढंग से प्रदर्शित नहीं हो सकी। प्रशंसकों द्वारा खरीदे गए टिकट सुरक्षित रखे जाएंगे और उन्हें सही राशि का भुगतान करने के लिए आमंत्रित किया गया है।"

Advertisement

मामले से जुड़ा एक कथित ई-मेल भी सामने आया है, जिसे टिकट टॉक नेटवर्क ने ऑनलाइन साझा किया। ई-मेल के अनुसार, फीफा ने टिकटों की कीमत में आई गड़बड़ी की पहचान कर उसे ठीक कर दिया है। संगठन ने बताया कि 21 मई 2026 को फीफा की आधिकारिक टिकटिंग वेबसाइट पर हुई इस समस्या के कारण कुछ टिकट चेकआउट के समय गलत कीमत पर दिखाई दिए और उसी आधार पर लेनदेन भी पूरा हो गया।

ई-मेल में प्रभावित ग्राहकों को सूचित किया गया कि सामान्य बिक्री नियमों के तहत सभी ऐसे टिकट ऑर्डर रद्द कर दिए गए हैं जिनमें गलत मूल्य वाले टिकट शामिल थे। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि संबंधित ऑर्डर के लिए यदि कोई भुगतान हुआ है तो उसका पूरा रिफंड दिया जाएगा।

मामले से जुड़ा एक कथित ई-मेल भी सामने आया है, जिसे टिकट टॉक नेटवर्क ने ऑनलाइन साझा किया। ई-मेल के अनुसार, फीफा ने टिकटों की कीमत में आई गड़बड़ी की पहचान कर उसे ठीक कर दिया है। संगठन ने बताया कि 21 मई 2026 को फीफा की आधिकारिक टिकटिंग वेबसाइट पर हुई इस समस्या के कारण कुछ टिकट चेकआउट के समय गलत कीमत पर दिखाई दिए और उसी आधार पर लेनदेन भी पूरा हो गया।

Also Read: LIVE Cricket Score

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब फीफा वर्ल्ड कप 2026 के टिकटों की ऊंची कीमतों को लेकर पहले से ही बहस चल रही है। अप्रैल में फीफा की रीसेल वेबसाइट पर विश्व कप फाइनल के चार टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध थे, जिनकी कीमत लगभग 23 लाख अमेरिकी डॉलर प्रति टिकट तक पहुंच गई थी। 19 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए सूचीबद्ध इन सीटों की कीमत ने दुनियाभर के फुटबॉल प्रशंसकों को हैरान कर दिया था।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार