भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहला टेस्ट कोलकाता में खेला गया था जिसमें भारत को 30 रन से हार का सामना करना पड़ा था। टेंबा बावुमा की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीका सीरीज में 0-1 से आगे हैं। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान के पास गुवाहाटी में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट को जीतकर पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिए के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका है।

Advertisement

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में सीरीज का दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से खेला जाएगा। सीरीज में बढ़त बना चुकी दक्षिण अफ्रीका गुवाहाटी टेस्ट को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। अगर ऐसा होता है, तो टेंबा बावुमा पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिए के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।

Advertisement

हैंसी क्रोनिए दक्षिण अफ्रीका के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिनकी कप्तानी में टीम ने भारत में टेस्ट सीरीज जीती है। 1999-2000 में दक्षिण अफ्रीका हैंसी क्रोनिए की कप्तानी में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत दौरे पर आई थी। इस सीरीज में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली भारतीय टीम को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

गुवाहाटी टेस्ट जीतने में अगर दक्षिण अफ्रीका कामयाब रहती है, तो सीरीज उसके नाम होगी ही, कप्तान टेंबा बवुमा भी हैंसी क्रोनिये के बाद टीम के दूसरे कप्तान बन जाएंगे, जिन्होंने भारत में टेस्ट सीरीज जीती हो।

हैंसी क्रोनिए दक्षिण अफ्रीका के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिनकी कप्तानी में टीम ने भारत में टेस्ट सीरीज जीती है। 1999-2000 में दक्षिण अफ्रीका हैंसी क्रोनिए की कप्तानी में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत दौरे पर आई थी। इस सीरीज में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली भारतीय टीम को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

Also Read: LIVE Cricket Score

टेंबा बावुमा टेस्ट फॉर्मेट में बेहतरीन कप्तान बनकर उभरे हैं। बावुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने एक भी टेस्ट नहीं गंवाया है। बावुमा ने 11 टेस्ट मैचों में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी की है। इसमें 10 मैचों का परिणाम टीम के पक्ष में रहा है। एक मैच ड्रा रहा है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार