केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मंगलवार को 'साइकिलिंग बाय द सी' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 'फिट इंडिया मूवमेंट' के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने केरलम की राजधानी तिरुवनंतपुरम में चक्का आईटीआई से संकुमुघम बीच साइकिल चलाई। स्थानीय साइकिलिंग क्लब के 250 से ज्यादा सदस्य इस आयोजन में शामिल हुए।
मनसुख मांडविया ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट साझा करते हुए इस कार्यक्रम की जानकारी दी है।
इस मौके पर मांडविया ने कहा, "तिरुवनंतपुरम में साइकिल चलाने का अनुभव बेहतरीन रहा। स्थानीय क्लब के 250 से ज्यादा युवा सदस्यों आयोजन में हिस्सा लिया।"
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खुद को स्वस्थ और सक्रिय रखना है, तो साइकिल नियमित रूप से चलाएं। साइकिल चलाना सिर्फ हमारे स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए भी महत्वपूर्ण है। इससे इंधन की भी बचत होती है, साथ ही प्रदुषण में कमी आती है।
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने साइकिलिंग को एक देशव्यापी अभियान में बदलने में बड़ी भूमिका निभाई है और नागरिकों के स्वास्थ्य और पर्यावरण के दृष्टिकोण से इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया है।
खेल मंत्री ने ओलंपिक दिवस पर सभी को शुभकामना देते हुए अपने एक्स पर लिखा, "सभी को ओलंपिक डे की शुभकामनाएं। हम बेहतरीन, दोस्ती और सम्मान की ओलंपिक मूल्यों का जश्न मना रहे हैं। यह दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करती है।"
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने साइकिलिंग को एक देशव्यापी अभियान में बदलने में बड़ी भूमिका निभाई है और नागरिकों के स्वास्थ्य और पर्यावरण के दृष्टिकोण से इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया है।
Also Read: LIVE Cricket Score
खेल मंत्री मांडविया ने खिलाड़ियों को आगामी बड़े खेल आयोजन एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भी शुभकामना दी और उम्मीद जताई कि देश के एथलीट दोनों आयोजनों में शानदार प्रदर्शन करेंगे।