युगांडा एथलेटिक्स ने 2026 वर्ल्ड एथलेटिक्स रिले के लिए अपनी अंतिम टीम घोषित कर दी है, जो बोत्सवाना के गैबोरोन में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में देश के 4 एथलीट हिस्सा लेंगे। बोत्सवाना नेशनल स्टेडियम में 2 से 3 मई तक होने वाला यह टूर्नामेंट वर्ल्ड एथलेटिक्स रिले का 8वां एडिशन होगा और पहली बार यह आयोजन अफ्रीकी धरती पर खेला जाएगा।
युगांडा एथलेटिक्स फेडरेशन के प्रेसिडेंट डोमिनिक ओटुचेट ने मंगलवार को सिन्हुआ को बताया, "हमें विश्व संस्था ने रैंकिंग के आधार पर मंजूरी दी है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण हम केवल चार धावकों को भेज पा रहे हैं और कोई रिजर्व खिलाड़ी नहीं भेज सकते।"
टीम का आकार सीमित होने के बावजूद, ओटुचेट ने कहा कि तैयारियां पहले से ही जारी हैं। उन्होंने कहा, "मैं एथलीट्स और कोचों की अथक मेहनत और लगन की तारीफ करना चाहता हूं।"
रिपोर्ट के अनुसार, युगांडा की टीम में हारोन अडोली, केनेथ ओमुका, शिडा लेनी और मौरीन बानुरा शामिल हैं। उम्मीद है कि इस टीम को साउथ अफ्रीका, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, बोत्सवाना, ब्रिटेन, जमैका, स्पेन और केन्या जैसी रिले दौड़ की दिग्गज टीमों से कड़ी टक्कर मिलेगी।
टीम का आकार सीमित होने के बावजूद, ओटुचेट ने कहा कि तैयारियां पहले से ही जारी हैं। उन्होंने कहा, "मैं एथलीट्स और कोचों की अथक मेहनत और लगन की तारीफ करना चाहता हूं।"
Also Read: LIVE Cricket Score
2026 वर्ल्ड एथलेटिक्स रिले, बुडापेस्ट में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप 2026 और बीजिंग में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 के लिए क्वालीफाइंग इवेंट भी होगा। इसमें मिश्रित 4x100 मीटर रिले और 4x400 मीटर रिले की शीर्ष छह टीमें सीधे बुडापेस्ट के लिए क्वालीफाइंग खेलेंगी, जबकि प्रत्येक प्रतियोगिता की शीर्ष 12 टीमें बीजिंग विश्व चैंपियनशिप में जगह बनाएंगी।