कोको गॉफ ने इवा जोविक को हराकर यूएस ओपन 2026 महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। गॉफ ने जोविक को 6-1, 6-4 से हराया। हार के साथ ही यूएस ओपन में जोविक का अबतक का शानदार सफर समाप्त हो गया। वह पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के चौथे राउंड में पहुंची थीं।
इवा जोविक के खेल को देखते हुए उनसे कोको गॉफ के खिलाफ उलटफेर की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन वह इसमें सफल नहीं रहीं। 18 साल की इस खिलाड़ी पर अनुभवी गॉफ ने सहज और शानदार जीत दर्ज की।
मैच की शुरुआत में गॉफ और जोविक के बीच बराबरी का मुकाबला देखने को मिला, लेकिन एक बार लय पकड़ने के बाद गॉफ ने जोविक को कई मौका नहीं दिया। 2023 में चैंपियन रहीं गॉफ ने मैच पर मजबूत नियंत्रण स्थापित कर लिया। गॉफ ने जोविक की दो बार और सर्विस तोड़कर पहला सेट अपने नाम कर लिया।
जोविक दूसरे सेट में ज्यादा सहज दिखीं और आखिरकार अपना ब्रेक लेने से पहले दो बार सर्व बचाने में कामयाब रहीं। कुछ देर के लिए, ऐसा लगा कि उन्होंने मैच अपने पक्ष में मोड़ लिया है। लेकिन, गॉफ ने तुरंत जवाब दिया। जोविक ने अहम मौकों पर फिर गलती की। उन्होंने फिर से अपनी सर्विस गंवा दी, जिससे गॉफ बिना किसी परेशानी के मैच जीत गईं।
मैच की शुरुआत में गॉफ और जोविक के बीच बराबरी का मुकाबला देखने को मिला, लेकिन एक बार लय पकड़ने के बाद गॉफ ने जोविक को कई मौका नहीं दिया। 2023 में चैंपियन रहीं गॉफ ने मैच पर मजबूत नियंत्रण स्थापित कर लिया। गॉफ ने जोविक की दो बार और सर्विस तोड़कर पहला सेट अपने नाम कर लिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
इससे पहले एलेना रायबाकिना ने पूर्व चैंपियन नाओमी ओसाका को 6-1, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। हार के साथ ओसाका का तीसरा यूएस ओपन खिताब जीतने का सपना टूट गया। एलेना रायबाकिना का क्वार्टर फाइनल में ओलंपिक चैंपियन झेंग किनवेन से मुकाबला होगा।