Dabang Delhi: दबंग दिल्ली टीटीसी और एथलीड गोवा चैलेंजर्स बुधवार को जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में अल्टीमेट टेबल टेनिस 2024 में पहली बार आमने-सामने होंगे।

Advertisement

साथियान ज्ञानसेकरन की अगुआई वाली दिल्ली की टीम को अपने पिछले दोनों मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि, उनकी हार का अंतर कम है, जिसका मतलब है कि उनके पास अब भी मौका है।

Advertisement

दबंग दिल्ली को अपने मौजूदा सातवें स्थान से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए एक बड़ी जीत की तलाश है।

दूसरी ओर, हरमीत देसाई की एथलीड गोवा चैलेंजर्स, अहमदाबाद एसजी पाइपर्स के खिलाफ मिली करारी हार के बाद दबंग दिल्ली के खिलाफ जीत की तलाश में होगी।

फैंस को हरमीत के साथ साथियान के संभावित मुकाबला का इंतजार है। यह दोनों भारत के बेहतरीन पैडलर हैं, और दोनों ने ही ओलंपिक में हिस्सा लिया था।

इसके अलावा, दबंग दिल्ली टीटीसी की दीया चितले ने चेन्नई लायंस की पोयमंती बैस्या के खिलाफ प्रभावशाली जीत हासिल की थी। इस खिलाड़ी के सुर्खियों में रहने की उम्मीद है। वह संभवतः एथलीड गोवा चैलेंजर्स की युवा प्रतिभा यशस्विनी घोरपड़े से भिड़ेंगी, जो इस सीजन में अपनी छाप छोड़ना चाहती हैं।

Advertisement

टीमों के विदेशी दल में से सभी की निगाहें एथलीड गोवा चैलेंजर्स की यांग्जी लियू पर होगी। लियू ने यूटीटी 2024 में अपने दोनों एकल मैच जीते हैं, और दबंग दिल्ली टीटीसी के ओरावन परनांग के खिलाफ संभावित मुकाबले में इस जीत को बरकरार रखना चाहेंगी।

टीमें:

दबंग दिल्ली टीटीसी: साथियान, ओरावन परानांग (थाईलैंड), दीया चितले, एंड्रियास लेवेंको (ऑस्ट्रिया), यशांश मलिक, लक्षिता नारंग।

Advertisement

टीमें:

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार