'कॉमनवेल्थ गेम्स' की शुरुआत साल 1930 में ब्रिटिश साम्राज्य ने की थी। उस दौर में इसे 'ब्रिटिश एम्पायर गेम्स' के रूप में पहचाना जाता था, जिसमें उन देशों को शामिल किया गया, जो उस समय तक ब्रिटेन के उपनिवेश का हिस्सा थे, या उससे पहले कभी उपनिवेश रहे थे।

Advertisement

उद्घाटन के बाद से प्रत्येक 4 वर्ष में इन खेलों का आयोजन होता है, लेकिन 1942 और 1946 में द्वितीय विश्व युद्ध के कारण ऐसा नहीं हो सका था।

अविभाजित भारत ने ब्रिटिश शासन के तहत साल 1934 और 1938 के कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लिया, लेकिन साल 1947 में आजादी के बाद से भारत और पाकिस्तान ने अलग-अलग देशों के रूप में इसमें शिरकत की। बांग्लादेश ने साल 1971 में पाकिस्तान से आजादी के बाद इन खेलों में एक नए देश के रूप में हिस्सा लिया। ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स दुनिया के ऐसे 6 देश हैं, जिन्होंने हरा बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लिया है।

साल 1930 में इन खेलों में 11 देशों (कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, बरमूडा, ब्रिटिश गुयाना, इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूफाउंडलैंड, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड, साउथ अफ्रीका और वेल्स) ने हिस्सा लिया था, जिसके बाद से इसमें लगातार हिस्सेदारों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कुल 72 देशों ने इन खेलों में हिस्सा लिया, लेकिन इस बार गैबॉन और टोगो इसमें अपना डेब्यू कर रहे हैं। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत 28 जुलाई से होगी, जिसका समापन 8 अगस्त को होगा।

ऑस्ट्रेलिया कॉमनवेल्थ गेम्स की सबसे ज्यादा बार मेजबानी करने वाला देश है, जहां पांच बार (1938, 1962, 1982, 2006 और 2018 में) इन खेलों का आयोजन हुआ।

इस लिस्ट में कनाडा (1930, 1954, 1978, 1994) दूसरे पायदान पर है। स्कॉटलैंड 1970, 1986 और 2014 के बाद चौथी बार इन खेलों की मेजबानी करने जा रहा है।

इंग्लैंड (1934, 2002, 2022) और न्यूजीलैंड (1950, 1974, 1990) ने अब तक 3-3 बार कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की है। भारत (2010), मलेशिया (1998), जमैका (1996) और वेल्स (1958) में 1-1 बार इन खेलों का आयोजन हुआ है।

कब, किस देश को मिली कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी:

1930 (हैमिल्टन, कनाडा)

1934 (लंदन, इंग्लैंड)

1938 (सिडनी, ऑस्ट्रेलिया)

1950 (ऑकलैंड, न्यूजीलैंड)

1954 (वैंकूवर, कनाडा)

1958 (कार्डिफ, वेल्स)

1962 (पर्थ, ऑस्ट्रेलिया)

1966 (किंग्सटन, जमैका)

1970 (एडिनबर्ग,स्कॉटलैंड)

1974 (क्राइस्टचर्च, न्यूजीलैंड)

1978 (एडमोंटन, कनाडा)

1982 (ब्रिस्बेन, ऑस्ट्रेलिया

1986 (एडिनबर्ग, स्कॉटलैंड)

1990 (ऑकलैंड, न्यूजीलैंड)

1994 (विक्टोरिया, कनाडा)

1998 (कुआलालंपुर, मलेशिया)

2002 (मैनचेस्टर, इंग्लैंड)

2006 (मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया)

2010 (नई दिल्ली, भारत)

2014 (ग्लासगो, स्कॉटलैंड)

2018 (गोल्ड कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया)

2014 (ग्लासगो, स्कॉटलैंड)

Also Read: LIVE Cricket Score

2026 (ग्लासगो, स्कॉटलैंड)

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार